
राजगढ़। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है। वैसे-वैसे सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े बड़े पदों पर बैठे जिम्मेदारों की भाषा अभद्र होती जा रही है। पिछले एक माह की बात करे तो यह तीसरा मामला है। जब किसी नेता द्वारा इस तरह की अभद्र भाषा का उपयोग सार्वजनिक रूप से किया गया हो। इस बार मामला राजगढ़ विधायक अमरसिंह यादव का है। जब उन्होंने किसान यात्रा के दौरान पपड़ेल में मंच से ही एक व्यक्ति के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया। घटना से जुड़ा पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नगर परिषद के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद सोनी और भाजपा जिलाध्यक्ष बद्रीलाल यादव भी ऐसी भाषा का उपयोग सार्वजनिक रूप से कर चुके है।
जानकारी के अनुसार शाम के समय राजगढ़ विधायक की मौजूदगी में पपड़ेल गांव में किसान यात्रा की चौपाल लगी हुई थी। यहां विधायक का कहना था कि गांव का एक व्यक्ति शराब के नशे में सभा में आ गया था। इससे पहले महिलाएं बीच गांव में लग रही शराब दुकान को हटाने की मांग कर रही थी। इसी कारण उसे सभा से बाहर जाने के लिए कहा गया। जबकि संबंधित युवक की माने तो उसने शौचालय की राशि नहीं मिलने की शिकायत की थी। इस पर विधायक भड़क गए और उससे अभद्र भाषा का उपयोग करने लगे। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति शराब पीकर यहां आया है। इसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए। जिसके बाद पुलिस संबंधित व्यक्ति को पकड़कर ले गई और 151 की कार्रवाई की।
पपड़ेल में बीच गांव में शराब की दुकान है, जिसे लेकर महिलाएं और लोग मांग कर रहे थे। लोगों का आरोप है कि पुलिस वाले भी वहां बैठकर शराब पीती है। इसी को लेकर वह युवक शराब के नशे में आ गया था। कहासुनी भी इसी को लेकर हुई थी। गाली गलौज नहीं हुई। हमने बोला है शराब की दुकान वहां से हटवाई जाएगी।
-बद्रीलाल यादव, जिलाध्यक्ष, भाजपा राजगढ़
Published on:
10 Apr 2018 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
