14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उम्र सर्टिफिकेट के लिए मारामारी, लाइट कटौती बन रही परेशानी

जिला अस्पताल में लग रहा युवक-युवतियों का तांता

2 min read
Google source verification
crowd

अशोकनगर। सरकारी व सार्वजनिक सम्मेलनों में विवाह के लिए उम्र का सर्टिफिकेट आवश्कय है। डाक्टरी सर्टिफिकेट के लिए इन दिनों जिला अस्पताल में युवक-युवतियों का तांता लगा हुआ है, लेकिन कभी बिजली कटौती तो कभी मशीन परेशानी का कारण बन रही है और लोगों को सर्टिफिकेट के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इसमें शामिल होने के लिए जोड़े डाक्टर से उम्र का प्रमाणपत्र बनवा रहे हैं। उम्र के लिए डाक्टरी सर्टिफिकेट को ही लोगों ने प्रमाणपत्र मान लिया है।

जबकि वर्तमान समय में अधिकांश बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं और उनकी मार्कशीट पर उम्र दर्ज होती है। फिर भी डाक्टर का प्रमाणपत्र मांगे जाने से जिला अस्पताल बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर लाइट की कटौती या खराबी स एक्सरा मशीन के बंद होने से काम की गति धीमी हो जाती है। इसकी वजह से लोगों को एक से अधिक बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। संजीव सिरसी पछार ने बताया कि वह तीन दिन से चक्कर काट रहे हैं। नंबर आता है, तब तक कह देते हैं कल आना। हिनौतिया पछार के घनश्याम ने बताया कि कल एक्सरे हो गया था, लेकिन रिपोर्ट आज भी नहीं मिली। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों ने भी दो से तीन चक्कर लगाने की बात कही।

कल से दो दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे जिले के लिपिक

अशोकनगर। अपनी विभिन्न मांगों के लिए जिले के लिपिक 12 अप्रैल से दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जा रहे हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष रामनरेश शर्मा का कहना है कि इस सामूहिक अवकाश के दौरान कोई धरना प्रदर्शन नहीं किया जाएगा और किसी भी कर्मचारी द्वारा कार्यालयीन कोई कार्य नहीं किया जाएगा। मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने 12 व 13 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष रामनरेश शर्मा के मुताबिक 12 व 13 अप्रैल को कर्मचारी अवकाश पर रहते हुए विरोध दर्ज कराएंगे और किसी भी तरह का कार्यालयीन कार्य नहीं करेंगे लिपिकों के अवकाश पर जाने से जिले के सरकारी ऑफिसों के कार्य प्रभावित होंगे।