
एमपी के व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी (Photo Source- Patrika)
MP News :मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के एक व्यापारी को अंतरराष्ट्रीय बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, बदमाश ने वॉइस मैसेज के जरिए व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही, दो दिन में 10 करोड़ रुपए फिरौती की मांग की है। रकम न देने पर परिणाम भुगतने को तैयार रहने की चेतावनी भी दी गई है। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, वॉइस मैसेज का सोर्स जानने के लिए सायबर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
दरअसल, सूबे के अशोकनगर के प्रसिद्ध व्यवसायी अंकित अग्रवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। बिश्नोई गैंग के सदस्य हरि बॉक्सर ने ये धमकी दी है। पहले संपत्ति और परिवार की दी जानकारी, फिर धमकी भरे वॉइस मेसेज से 10 करोड़ की फिरौती मांगी है। 2 दिन में फिरौती की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
वॉइस मेसेज में लिखा- गलतफहमी मत पालन, रुपये दो, नहीं तो जान से हाथ धो। व्यापारी अग्रवाल प्रॉपर्टी डीलर समेत ट्रैक्टर शोरूम और पेट्रोल पंप के मालिक है। धमकी के बाद घबराए व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को साक्ष्य के साथ दिया आवेदन दिया है। पुलिस की सायबर सेल मामले की जांच कर रही है। एडिशनल एसपी बोले फर्जी लोगों द्वारा भी मैसेज भेजा जा सकता है। फिलहाल, मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
Updated on:
12 Feb 2026 12:13 pm
Published on:
12 Feb 2026 12:13 pm
