24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हम 2.2त्न को ही नौकरी दे पा रहे: महेंद्र यादव

ऋषि, मुनियों के देश के ज्ञान पर डाला पर्दा

2 min read
Google source verification
ऋषि, मुनियों के देश के ज्ञान पर डाला पर्दा

हम 2.2त्न को ही नौकरी दे पा रहे: महेंद्र यादव

रायसेन. कॉलेज केवल किताबी ज्ञान का केंद्र न रहे, यहां विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा मिले जो उनके भविष्य के काम आ सके, रोजगार से जोड़ सके। यह बात उच्च शिक्षा मंत्री महेंद्र यादव ने कही। वे गल्र्स कॉलेज के नए भवन का शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पुरानी शिक्षा नीति पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम मात्र 2.2 प्रतिशत लोगों को ही नौकरी दे पा रहे हैं। देश में कुल चार प्रतिशत लोग ही सरकारी नौकरी में है। बाकी उम्मीद में जिंदगी खराब कर रहे हैं। इसका कारण पुरानी शिक्षा नीति है। उन्होंने कहा कि जिनको वाकई शिक्षा में आगे बढऩे की जरूरत उन्हें बढ़ाना चाहिए, जो तकनीकी, कृषि या अन्य क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उन्हें उसकी तरह की शिक्षा देना चाहिए, ताकि वे सफल हो सकें। यादव ने कहा कि पहले हमारे ज्ञान को छोटा मानकर विषय बनाए गए। हमारे ऋषि मुनियों उनके ज्ञान विज्ञान को दबाकर शिक्षा नीति तैयार की गई।

हमारे देश के ज्ञान पर पर्दा डाला गया। अब नई शिक्षा नीति के जरिए हम हमारे ज्ञान और विज्ञान को आगे बढ़ाएंगे। शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री रायसेन में कई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के साथ सबसे पहले रानी दुर्गावति कन्या छात्रावास में भोजनशाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन व कम्प्यूटर लैब का लोकार्पण किया गया। इसके बाद गल्र्स कॉलेज में कम्प्यूटर लैब, होम साइंस लैब तथा ओपन जिम का लोकार्पण किया। इसके बाद स्वामी विवेकानंद लीड कॉलेज के नवनिर्मित भवन का मंगल प्रवेश कराया। इस दौरान दोनों कॉलेज में प्राचार्या तथा जनभागीदारी समितियों की सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, नई शिक्षा नीति में तीन पीढिय़ों को भी नियमित अध्ययन करने की व्यवस्था दी जा रही है। उन्होंने डॉ. चौधरी से कहा कि गुणात्मक शिक्षा और सुविधाओं के साथ आगे बढऩे के लिए विद्वानों को बुलाकर कार्यशाला आयोजित करें।

नई शिक्षा नीति में हॉर्टिकल्चर, जैविक खेती सहित अन्य व्यवसायिक शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है। युवा वर्ग के व्यक्तित्व का विकास इस प्रकार करना है कि उनमें अपने मौलिक दायित्वों, संवैधानिक मूल्यों, देश के साथ जुड़ाव, बदलते विश्व में नागरिक की भूमिका और उत्तरदायित्वों की जागरुकता उत्पन्न हो सके।
दिया संदेश: य कार्यक्रम के अनुसार, विवेकानंद कॉलेज में उच्च शिक्षा मंत्री को विद्यार्थियों से संवाद करना था, लेकिन यह कार्यक्रम संवाद की जगह मंत्री का संदेश बनकर रह गया। यादव ने विद्यार्थियों को शिक्षाप्रद संदेश देते हुए अपनी बात रखी, जबकि विद्यार्थी संवाद की तैयारी कर पहुंचे थे।

भूमिपूजन किया
डॉ. चौधरी तथा यादव ने रानी दुर्गावती अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास में भोजनशाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा कम्प्यूटर लैब का लोकार्पण किया। चौधरी ने भोजनशाला निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपए की राशि दी है। कार्यक्रम में संगठन मंत्री निखलेश माहेश्वरी, कृष्णकांत पुरोहित, दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे।

बेटियों की शिक्षा के लिए मिलेगी हर सुविधा
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि बालिकाओं को बेहतर शिक्षा मिले, उनका भविष्य उज्ज्वल हो इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बेटियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए जो भी कार्य, सुविधाएं तथा सामग्री की आवश्यकता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नप अध्यक्ष सविता सेन, गल्र्स कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कल्पना रघुवंशी, चंद्रकृष्ण रघुवंशी, प्राचार्या डॉ. विनोद सेंगर, कलेक्टर अरविंद दुबे, सीइओ पीसी शर्मा आदि मौजूद थे। इसी तरह विवेकानंद कॉलेज में अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, प्राचार्या दशरत जहां आदि मौजूद थे।