राजेश विश्वकर्मा
ब्यावरा.एक दिन पहले हुए crs inspection के बाद रेलवे विभाग हरकत में आया है। विवादों में रही मोहनपुरा ट्रैक डायवर्शन में हुई गड़बड़ी, भ्रष्टाचार मामले में चार अधिकारी नप गए हैं। उन पर चार्जशीट फाइल करने रेलवे अधिकारियों ने सेंट्रल विजिलेंस को लिखा है।
मामले में काम में मिली गड़बडिय़ों, गलत भुगतान और भ्रष्टाचार को लेकर तत्कालीन डिप्टी चीफ इंजीयिनर आर. के. पांडे (वर्तमान में वीआरएस प्राप्त), एक्जीक्यूटिव इंजीनियर लोकेश वर्मा, आईओडब्ल्यू प्रदीप तनेजा (वर्तमान में एसएससी वक्र्स सीनियर सेक्शन) और ए. एन. मिश्रा असिस्सेंट इंजीनियर कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की गई है। मिश्रा पर आरोप हैं कि डिजाइन में ही इन्होंने गड़बड़ी कर दी थी। निरीक्षण के बाद आई गड़बडिय़ों और खामियों के बाद रेलवे अधिकारी एक्शन मोड में आए हैं। उन्होंने तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी कर चार्जशीट फाइल करने का सेंट्रल विजिलेंस को लिखा है। मामले में विजिलेंस टीम पहले ही जांच कर रही है। कार्रवाई के बाद बाद पांडे के रियायर्ड बेनिफिट रोक दिए जाएंगे। बाकि तत्कालीन आईओडब्ल्यू और एक्जीक्यूटिव इंयीनिजर पर अलग से कार्रवाई होगी।