10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानपुरा गुजराती मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी निजी स्कूल की वैन

तलेन स्टेट हाईवे पर मानपुरा गुजराती मोड़ पर हुए हादसे में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है।

2 min read
Google source verification
accudent

टाटा मैजिक व बाइक में टक्कर व्यवसायी की मौत, एक जख्मी

कुरावर/राजगढ़। तलेन स्टेट हाईवे पर मानपुरा गुजराती मोड़ पर हुए हादसे में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से पीपलखेड़ा बच्चों को छोडऩे जा रही वेेन में करीब 15 बच्चे बैठे थे। मुख्य ड्राइवर की जगह गाड़ी चल रहा क्लीनर संतुलन खो बैठा और मानपुरा गुजराती मोड़ पर वेन पलट गई। इससे गाड़ी में बैठे बच्चों सहित ड्राइवर घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद गंभीर बच्चों को भोपाल रैफर कर दिया गया।

हादसा में किसी का हाथ फ्रैक्चर हो गया तो किसी के सिर में गंभीर चोट आई हादसे में घायल देवेंद्र पिता दशरथ (13), शिवानी पिता कमल मालवीय (10), आकाश पिता कमल मालवीय (14), पलक पिता राजेंद्र सक्सेना (15), शुभम पिता दुलेसिंह राजपूत (13), दिगपाल पिता मोहन राजपूत (12) सर्व निवासी पीपलखेड़ा, रितिका पिता गोपाल मीणा (08 ) निवासी बोरखेड़ा, राहुल पिता जगदीश देशवाली (13) निवासी निपानिया चेतन और ड्राइवर राधेश्याम निवासी ग्राम माना को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रैफर कर दिया गया।

देर शाम को मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल तमाम बच्चे भोपाल के निजी एलबीएस अस्पताल में भर्ती है जिन्हें हालत गंभीर होने से आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। वहीं, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी भी है। इतनी बड़े हादसे के बाद भी स्कूल की ओर से कोई भी न अस्पताल पहुंचा न ही बच्चों के पैरेंट्स से मिला।

क्लीनर के खिलाफ केस दर्ज किया है, साथ ही ड्राइवर का पूरा रिकॉर्ड हम निकलवा रहे हैं। जो भी नियमानुसार होगा हम विधिवत कार्रवाई करेंगे।
-एसएस यादव, प्रभारी, थाना, कुरावर

बस ने ट्रॉली को मारी टक्कर, यात्री घायल
ब्यावरा.नेशनल हाईवे क्रमांक-52 पर एक बेकाबू यात्री बस ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली पलट गई और बस में बैठे यात्री भी झटका लगने से घायल हो गए। ब्यावरा से भोपाल जा रही कुरैशी बस ने पगारी बंगला के पास सामने से आ रही एक ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे तीन पल्टी खाते हुए बस खेत में जा गिरी।

दर्जनभर से अधिक यात्रियों को घायलवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया गया। हादसे में प्रमुख रूप से भोपाल बाइपास से गादिया स्कूल के लिए बैठे महेश कुशवाह उनके साथ गए सुशीलाबाई पति दयाराम कुशवाह (50), पूनमचंद्र पिता छगनलाल कुशवाह (55), रामकुंवर पति पूनमचंद्र (50), पप्पू कुशवाह (32), महेश कुशवाह (43) सभी निवासी गादिया स्कूल घायल हुएहैं, जिन्हें अस्पताल लाया गया।

बस रफ्तार में थी। जिस जगह हादसा हुआ वहां डायल-100 खड़ी थी, बगल में पुलिस बैरिकेट्स भी थे। बावजूद इसके चालक ने रफ्तार कम नहीं की और ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हमने बीच में भी चालक से कहा कि गाड़ी धीरे चलाओ, लेकिन वह नहीं माना और बोला कि स्टॉप छूट रहा है ऐसे ही चलेगी गाड़ी।
(जैसा पत्रिका को घायल यात्री महेश ने बताया)