Rajesh vishwakarma
ब्यावरा.चोरी, डकैती, नकबजनी, बाइक चोरी सहित अन्य वारादतों पर अंकुश लगाने में rajgarh police का एक कैमरा शहर के नाम अभियान कारगर साबित हुआ है। इसका पहला सकारात्मक परिणाम ब्यावरा में देखने को मिला। यहां एक चोर को इन्हीं सीसीटीवी (CCTV) की मदद से पकड़ा जा सका है।
दरअसल, professionally वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों पर नजर रखने पुलिस की तीसरी आंख अब काम करने लगी है। शहर के प्राइम लोकेशंस, भीड़भाड़ वाले एरिया, मैन मार्केट, दुकानों, सराफा बाजार, किराना बाजार, कपड़ा बाजार इत्यादि के आस-पास चौराहों पर cctv लगे होने से कोई भी चोर ज्यादा दिन बचकर नहीं रह सकता। इसलिए आप भी (जनता) इस अभियान का हिस्सा बनें ताकि संयुक्त से चोरों, बदमाशों को चुनौती दी जा सके। ब्यावरा में एक आदतन चोर को फरियादी के घर लगे सीसीटीवी की फुटेज की मदद से वकडऩे में पुलिस को मदद मिली है। पुलिस ने बताया कि गोविंद पिता कैलाशनारायण गुप्ता निवासी इंदौर नाका ने चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी। वे दुकान बंद कर घर चले गये थे, तभी अज्ञात चोर ने दुकान में घुसकर किराने का सामान चुरा लिया। रिपोर्ट पर कायमी कर विवेचना शुरू, थाना प्रभारी ने टीम गठित की। विवेचना में cctv खंगाले तो चोर नजर आया। अन्य पुराने अपराधियों से भी पूछताछ की तो पुष्टि हुई कि वही चोर है। इस आधार पर आरोपी संजय दांगी निवासी सोनकच्छ को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसने चोरी करना कबूल भी लिया। उससे चोरी गया सामान भी बरामद किया गया।