3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1.5 लाख में मक्का मदीना का वीजा सहित फुल पैकेज, मुंबई पहुंचते ही लाखों लोगों के अरमानों पर फिरा पानी

मक्का मदीना की यात्रा करने वाले लाखों लोगों के साथ धोखा हुआ है, जिसमें मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भी कई लोग शामिल हैं, बताया जा रहा है कि इन लोगों से मक्का मदीना की यात्रा के वीजा सहित फुल पैकेज के नाम पर 1.5-1.5 लाख रुपए प्रति व्यक्ति के नाम से लिए गए.

2 min read
Google source verification
makka.jpg

राजगढ़. मक्का मदीना की यात्रा करने वाले लाखों लोगों के साथ धोखा हुआ है, जिसमें मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भी कई लोग शामिल हैं, बताया जा रहा है कि इन लोगों से मक्का मदीना की यात्रा के वीजा सहित फुल पैकेज के नाम पर 1.5-1.5 लाख रुपए प्रति व्यक्ति के नाम से लिए गए, लेकिन जब वे तय समय पर यात्रा के लिए मुंबई पहुंचे तो उनके अरमानों पर पानी फिर गया, आईये जानते हंै, राजगढ़ जिले से मुंबई पहुंचे करीब 40 लोगों के साथ कैसे धोखा हुआ, उन्होंने बताया कि यहां आए लाखों लोग इस धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं।

मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा धर्म स्थल मक्का मदीना जहां हर किसी की चाह होती है कि वह एक बार उमरा करने जरूर जाए। इसी उम्मीद के साथ लोग वर्षों तक रुपए जोड़ते हैं, लेकिन अब उमरा के नाम पर भी कुछ दलाल भोले-भाले लोगों से ठगी करने लगे है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है। इसमें राजगढ़ जिले से लगभग 40 लोग उमरा करने की ख्वाहिश में मुंबई पहुंचे, लेकिन जब वह मुंबई गए तो एयरपोर्ट से मोबाइल नंबर लगाने के बाद न तो किसी एजेंट का मोबाइल चालू मिला और ना ही जिस कंपनी ने वीजा बनाने का आश्वासन दिया उनके नंबर कनेक्ट हुए। ऐसे में उमरा करने की चाह लेकर मुंबई पहुंचे लोग जिले के पास में ही मस्जिद में रुके। उनका कहना है कि अब हम इन दलालों से पैसा भी वापस नहीं लेंगे, जिस काम से आए हैं भले ही 10 दिन यहां रुकना पड़े लेकिन उमरा करके ही लौटेंगे।

फरियादी सदस्यों में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि इन सभी से लगभग एक माह पहले उमरा पर भेजने के नाम पर ना सिर्फ उनसे पासपोर्ट लिया गया, बल्कि एक व्यक्ति के डेढ़-डेढ़ लाख रुपए भी लिए। डेढ़ लाख के पैकेज में वीजा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का वायदा किया गया। आरोप है कि ये रुपए जावेद, मलिक और फैजान नाम के व्यक्ति को दिए गए। बताया जा रहा है कि इंदौर की कंपनी से उनका यात्रा के लिए टाइपअप कराया गया। अब सभी लोग मुंबई में ही हैं। अब ना तो एजेंट का फोन लग रहा है और ना कंपनी के माध्यम से यह सारी सुविधाएं देने की बात की जा रही है उनसे किसी तरह का संपर्क हो रहा है।

उमरा के नाम पर खुशी खुशी निकले थे

हज यात्रा पर जाने वाले लोगों में शामिल महिलाओं ने बताया कि वह बड़ी ही खुशी से घर से निकले थे, छोटे-छोटे बच्चों और घर के अन्य सदस्यों को छोड़कर आए हैं कि उमरा करने जा रहे हैं, लेकिन यहां पर जिस तरह का मामला सामने आया उससे स्पष्ट होता है कि हमें धोखा दिया जा रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि जो राशि इस पैकेज के नाम पर दी गई है, वह बहुत ही मुश्किल से एकत्रित की गई।


हमें मुंबई बुलाया और मोबाइल बंद हो गए

मुंबई पहुंचे ब्यावरा के नौशाद खान ने बताया कि हमें मुंबई बुला लिया और उसके बाद सभी के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। राजगढ़ जिले से ही हम 40 लोग हैं। अन्य जगह से भी बड़ी संख्या में लोग आए हैं। लाखों रुपए की ठगी का मामला नजर आ रहा है।

Story Loader