18 चालान बनाकर वसूले 11500 रूपए
खिलचीपुर नाके पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही शुक्रवार को शहर में कई दुकानदारो पर चालानी कार्रवाई की गई। दुकानों के बाहर फैले सामान, गंदगी और स्थाई अस्थाई अतिक्रमण को लेकर शहर के मुख्य बाजार ओर खिलचीपुर नाके पर करीब 18 स्थानों पर चालान काटते हुए कुल 11,500 रूपए वसूले गए। इस बीच मुख्य बाजार में एक दुकान पर चालानी कार्रवाइ के दौरन नपा के ही एक कर्मचारी ने अतिक्रमणकारी का सहयोग करने का प्रयास किया। जिससे नाराज होकर डिप्टी कलेक्टर ने इसकी रिपोर्ट कलेक्टर को दी। जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर सीएमओ कर्मचारी को गिरिराज को शोकॉज नोटिस जारी किया है।