
नरवाई जलाना खेती के लिए आत्मघाती कदम, खेतों में नरवाई न जलाएं
ब्यावरा. जय किसान ऋण माफी में उलझे किसानों को बैंकिंग सेक्टर में राहतभरी खबर है। अब बैंक प्रबंधन उन तमाम किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया करवा रही है जो किसी कारण से वंचित रह गए थे।
दरअसल, जय किसान ऋण माफी योजना में कर्ज और केसीसी माफ हो जाने के बाद से किसान क्रेडिट कार्ड का काम लंबित था। अब उन्हें भी दोबारा केसीसी मिलेगा, उनके साथ ही उन तमाम किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा जिन्होंने नियमानुसार पलटी लगाई है और जिन्होंने खाता भी नियमानुसार मैंटेन रखा है।
इसके लिए बैंक प्रबंधन अपने स्तर दो दिन का शिविर लगाएंगे। 14 और 15 फरवरी को संबंधित बैंक में लगने वाले शिविर में जरूरतमंद हितग्राही (किसान) पहुंचकर केसीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने दलालों और बिचौलिओं पर भी इस बार सख्ती कर दी है, इसके लिए किसी भी मध्यस्थ व्यक्ति का काम खत्म कर दिया है। किसानों से अह्वान किया है कि वे किसी भी बिचौलिए के संपर्क में न रहें। बैंक मैनेजर या अथोराइÓड व्यक्ति से बात कर के ही किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करें।
डिफॉल्टर्स का निर्णय बैंक प्रबंधन खुद लेंगे
ऐसे किसान जो किसी कारणवश डिफॉल्टर्स रहे हैं और जिन डिफॉल्टर्स का ऋण माफी योजना में कर्ज भी माफ हो गया है उन्हें केसीसी देने या नहीं देने का निर्णय बैंक प्रबंधन अपने स्तर पर ही लेंगे। यानि ऐसे नॉन परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) को केसीसी मिलेगा या नहीं यह तय नहीं है। महज परफॉर्मिंग एसेज, खाते को नियमानुसार मैनेज रखने वाले पात्र हितग्राहियों, किसानों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
केसीसी खाते में ही आएगी किसान सम्मान निधि
कृषि मंत्रालय, कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग ने तमाम बैंकर्स, जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मिलने वाली सम्मान निधि इन्हीं केसीसी के खातों में आएगी। ऐसे में तमाम किसानों के केसीसी बनवाए जाएं जो अभी तक वंचित रह गए थे। प्रति वर्ष जमा होने वाली उक्त राशि इसी खाते में जमा की जाएगी।
फैक्ट-फाइल
- 02, 85, 095 कुल किसान।
- 02, 66, 896 केसीसी खाता धारक।
- 60 हजार से अधिक किसानों के कर्ज माफ।
- 50 हजार से अधिक डिफॉल्टर्स भी।
(नोट : जिला अग्रणी बैंक से मिली जानकारी अनुसार)
01 लाख 60 हजार तक नहीं लगेगी कोई गारंटी
लीड बैंक मैनेजर आर. एस. सिंह ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाने के लिए एक लाख 60 हजार रुपए तक के ऋण के लिए कोई गारंटी नहीं लगेगी। जिस दिनांक को किसान आवेदन करेगा, उसके 15 दिन के भीतर उन्हें केसीसी मिल जाएगा। बैंकर्स का कहना है कि केसीसी के खाते में ही खाद, बीज सहित अन्य कृषि संबंधी जरूरी योजनाओं का लाभ भी संबंधित किासनों को मिलता रहेगा।
नजदीकी शाखा से संपर्क करें किसान
संबंधित किसान नजदीकी शाखा में जाएं। ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक केसीसी नहीं लिया वे और ऐसे किसान जिन्होंने पल्टी लगा दी, जिनका केसीसी ऋण माफी में माफ हो गया वे भी इसमें अप्लाय कर सकते हैं। किसी भी बिचौलिए (दलाल) के बहकावे में न आएं, खुद बैंकर्स से बात करें। यदि कहीं दिक्कत आती है तो तुरंत शिकायत करें।
- आरएस सिंह, लीड बैंक मैनेजर, राजगढ़
Published on:
14 Feb 2020 06:24 am

बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
