यह प्रमाणपत्र अतिथि शिक्षकों को उन विद्यालयों से मिलना था। जहां अतिथि शिक्षकों ने पूर्व में अपनी सेवाएं दी है। लेकिन कई विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के पूर्व रिकार्ड नहीं मिल पान के कारण अंतिम तिथि तक कई अतिथि शिक्षक अपने द्वारा किए काम के प्रमाणपत्र से वंछित रह गए। दरअसल विद्यालयों से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत मिलने वाले इस प्रमाणपत्र में अतिथि शिक्षकों द्वारा पूर्व के सत्र में विद्यालय में काम किए गए दिनों की माहवार संख्या, उस समय शिक्षकों को मिला भुगतान, बिल ओर वेंडर के क्रंमाक का उल्लेख होना था।