उल्लेखनीय है पिछले कई सालों हाईवे किनारे लग रहे मछली बाजार को हटाने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग और नगरपालिका के सहयोग से त्रिवेणी पुलिया के पास बांसवाड़ा मार्ग के करीब व्यवस्थित मछली बाजार का निर्माण किया गया था। लेकिन करीब दो साल पहले बन चुके इस बाजार में हर बार कुछ कुछ नई समस्या बताकर मछली व्यवसाई वहां जाने को तैयार नहीं थे। ऐसे में प्रशाासन और नगरपालिका परिषद के दबाव के बाद बुधवार को नपा की टीम अचानक पुराने मछली बाजार पहुंची ओर सभ्ीा मछली व्यवसाईयों को नए बाजार में भेज दिया।