29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे तो डूब जाएंगे लोग  कुशलपुुरा डैम से छोड़ा पानी 

मुआवजा नहीं मिला, कई परिवारों ने किया गांव छोडऩे से इनकार, सख्ती के साथ खदेडऩे की तैयारी में प्रशासन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

praveen praveen

•

Updated: 21 Jul 2017, 11:48 PM IST

rajgarh

rajgarh

राजगढ़. मोहनपुरा डैम के डूब क्षेत्र में इस साल नौ गांव डूबने की चेतावनी दी गई है। अभी तक बारिश नहीं हुई थी, लेकिन दो दिन से हो रही बारिश के बाद कुशलपुरा डैम में पानी आ जाने के साथ ही उसके दो गेट खोल दिए गए हैं। इसका सीधा-सीधा भराव राजगढ़ के पास स्थित मोहनपुरा डैम में होगा। इसकी चपेट में 36 गांव आ रहे हैं। इस साल करीब नौ गांव जल मग्र हो जाएंगे। अभी तक नौ गांव में नोटिस देने के बाद अधिकतर लोगों को गांव से दूर कर लिया गया है, लेकिन कई लोग अभी भी नलखेड़ा एवं कराडिय़ा के आसपास रह रहे हैं। हो सकता है ये जल्द ही डूब क्षेत्र में आ जाएं, ऐसा न हो, इसके लिए प्रशासन ने सख्ती बरतने की तैयारी कर ली है। शाम से ही पुलिस और राजस्व की टीम डटी हुई हैं। हालांकि शुक्रवार को दो बार पुलिस मोहनपुरा डूब क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंची। वहीं लगातार सूचनाएं थी कि कुछ मवेशी एकाएक पानी आने के कारण फंस गए हैं, जिन्हें निकलने को लेकर ग्रामीण प्रयास कर रहे थे।

मुआवजे को लेकर अड़े हंै लोग
डूब क्षेत्र में आने वाले अधिकांश लोगों को मुआवजा मिल गया है, लेकिन कुछ लोगों ने मुआवजा कम होने के कारण न्यायालय या फिर कलेक्ट्रेट में ही आपत्ति लगा रखी है। वे गांव भी खाली नहीं कर रहे हैं। प्रशासन बजाय उनका मुआवजा देने के उनसे जबरन गांव खाली कराने की तैयारी कर चुका हैं।

पहली बार उफान पर अजनार, अस्पताल रोड बंंद
ब्यावरा. क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद शहर की जीवनदायनी अजनार नदी पहली बार उफान पर आई। उद्गम स्थल मलावर, आमल्या हाट क्षेत्र में बारिश अधिक होने से अचानक नदी में पानी बढ़ गया, इससे दोपहर में कुछ घंटे अस्पताल रोड बंद रहा। फिर भी लोग रिस्क लेकर बाइक व अन्य वाहन निकालते रहे। नदी के उफान पर आने से करीब दो से तीन घंटे मार्ग बंद रहा। इस साल की बारिश का यह पहला मौका है, जब अजनार उफान पर आर्इ है।अस्पताल रोड से होकर रेस्ट हाउस, कर्मचारी कॉलोनी, सिविल अस्पताल जाने वाले लोगों को राजगढ़ रोड होकर निकलना पड़ा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। सुबह से ही बारिश ने दिन की शुरुआत की, दोपहर तक लगातार बारिश हुई इसके बाद मौसम खुला।

अभी तक जिले में 332 मिमी बारिश दर्ज
राजगढ जिले में एक जून से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 332 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत वर्षा 11007 मिमी है। जानकारी अनुसार जीरापुर में 316.0 मिमी, खिलचीपुर में 377.8, राजगढ़ में 325.8, ब्यावरा में 298.2, नरसिंहगढ़ में 384.5, सारंगपुर में 379.0 और पचोर में 243.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि जिले में बीते 24 घंटे में 20.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। इसमें जीरापुर 7.5 मिमी, खिलचीपुर 18.8, राजगढ़ 22.2, ब्यावरा में 12.6, नरसिंहगढ़ 25.0, सारंगपुर में 43.0 और पचोर में 16.0 मिमी दर्ज बारिश शामिल है।