राजगढ़

बीवी-बच्चों को किया आखिरी फोन…हाइवे पर चलती कार में आया हार्ट अटैक

MP News: प्रवीण मैनपुरी यूपी वर्तमान में मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है। वह आठ दिन की छुट्टी लेकर मैनपुरी अपने परिवार से मिलने आया था।

less than 1 minute read
May 11, 2025
Heart attack

MP News:मध्यप्रदेश के ब्यावरा में एबी रोड पर कांचरी के पास बीती रात एक कार चालक की अचानक से तबियत बिगड़ गई। इसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पुलिस ने सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

परिजनों से मिलने आए थे…

कार चालक प्रवीण पुत्र रमेश चौहान 40 साल निवासी मैनपुरी यूपी वर्तमान में मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है। वह आठ दिन की छुट्टी लेकर मैनपुरी अपने परिवार से मिलने आया था। जहां से परिजनों से मिलकर अपनी कार से ही वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में ब्यावरा के पास कांचरी स्थित पेट्रोल पंप के पास रात करीब 8 बजे अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई।

तबीयत ज्यादा बिगड़ती देखकर उसने फोन करके एंबुलेंस को बुलाया और सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां उसने अपनी पत्नी व बच्चों से फोन पर बात की। तभी उसकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई और मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि, कार चालक की मौत संभवत हार्ट अटैक के कारण हुई है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Updated on:
11 May 2025 04:57 pm
Published on:
11 May 2025 04:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर