ऐसे में अंदाज लगाया जा सकता है कि इन तहसीलों में अब तक कितनी कम बारिश हुई है। हालांकि साारंगपुर, जीरापुर, पचोर और ब्यावरा ने पिछलेे साल की बारिश का आंकड़ा पार कर लिया है और यहां अब भी बारिश का दौर जारी है। जबकि राजगढ़, खिलचीपुर और नरसिंहगढ़ तहसील फिलहाल पिछले वर्ष इस समय हुई बारिश से काफी पीछे है। नरसिंहगढ़ में बारिश की बात करें तो यहां अब तक हुई बारिश लगभग पिछले साल के बारबर है। बीते साल 18 जुलाई तक नरसिंहगढ़ में 28.25 सेमी बारिश हुई थी इस बार अब तक 28.2 सेमी बारिश हो रहा है।