2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीटर चेकिंग सिर्फ खानापूर्ति

विद्युत वितरण कंपनी वार्डवार मीटर चेकिंग कर औपचारिकता कर रही
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jagdeesh Ransurma

•

Updated: 22 Jul 2016, 11:23 PM IST

rajgarh

rajgarh


नरसिंहगढ़. बिजली कंपनी की वार्डवार मीटर चेकिंग की कार्रवाई आम नागरिकों को समझ नहीं आ रही हैं। नागरिकों का आरोप है कि महज लोगों के विरोध को रोकने कंपनी शिविर लगाकर औपचारिक खानापूर्ति में लगी हुई हैं।
शुक्रवार को आयोजित हुए शिविर में कुछ इस तरह की खांमिया भी देखने को मिली है। जिसमें कम लोड होने के बावजूद अधिक बिल आने की शिकायत पर जब कंपनी के अधिकारी एक घर में लोड़ चेक करने पहुंचे, तो उन्हें लोड़ काफ ी कम मिला। जिसके उपरांत उन्होंने मीटर में गड़बड़ी की बात कही। लेकिन बाद में विभाग के डीई ने चेकिंग के अपने फ ार्मूले का इस्तेमाल कर मीटर को सही बता दिया।

ऐसे में नागरिक विभाग की इस कार्रवाई को महज औपचारिक बता रहे हैं। लोगों ने पहले दिन ही उक्त कार्रवाई को औपचारिक बताते हुए मीटरों की बदलने की मांग की हैं। बाराद्वारी निवासी प्रभुलाल कुशवाह का बिजली बिल इस माह 4600 रुपए आया था, जिसकी शिकायत वह क्लब में लगे शिविर में लेकर पहुंचे थे। जब विभाग के अधिकारियों ने उनका मीटर क्रमांक 2993272 चेक किया, तो घर में बहुत कम लोड़ पाया। क्योंकि कच्चे मकान में रहने वाले गरीब प्रभुलाल के घर में महज एक छोटा बल्व, एक सीएफ एल और एक पंखा चल रहा था।

ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने मीटर में गड़बड़ी की बात कहते हुए लेबोरेट्री टेस्ट में जांच की बात कही। लेकिन थोड़ी ही देर बाद विभाग के डीई ने पानी गर्म करने की रॉड से लोड़ चेक कर मीटर को ओके करार दे दिया। ऐसे मे नागरिकों के भारी भरकम बिलों की समस्या गौंण रह गई और विभागीय अधिकारी बेनतीजन कार्रवाई को अंजाम देने में जुटे रहे।