26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश का अनोखा पर्यटन स्थल, इसे कहते हैं ‘मालवा का कश्मीर’

प्राचीन नगर नरसिंहगढ़ को पर्यटन स्थल बनाने 15 को नृसिंह स्टेडियम में जुटेंगे शहरवासी...।

2 min read
Google source verification
nar1.png

madhya pradesh best tourist places narsinghgarh

नरसिंहगढ़। मध्यप्रदेश का नरसिंहगढ़, जिसे मालवा का कश्मीर भी कहते हैं। एक बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इस क्षेत्र में प्राचीन मंदिर, ऐतिहासिक धरोहर, जंगल-पहाड़,वाटर फॉल, वाइल्ड लाइफ से लेकर कई जिलों के सीधी कनेक्टिविटी भी है। इसे पर्यटन के नक्शे पर लाने के लिए अब नगर के लोग भी जुटने लगे हैं। इसे लेकर अभियान भी तेज हो गया है।

नरसिंहगढ़ शहर जल्द से जल्द पर्यटन स्थल बने। इस मांग को लेकर अब नगरवासी एक मंच पर जुटने जा रहे है। पत्रिका के नरसिंहगढ़ को मिले पर्यटन की पहचान अभियान के तहत लगातार लोग जुड़ते हुए एक स्वर में शहर को पर्यटन घोषित किए जाने मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी 15 फरवरी को शहरवासी नृसिंह स्टेडियम में जुटेंगे। जहां सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

नागरिकों का कहना है कि पर्यटन से भरपूर शहर को टूरिज्म सेंटर बनाने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, इसलिए इस दिशा में चल रहे प्रयास जल्द से जल्द पूरे होने चाहिए। इस अभियान को लगातार मिल रहे जनसमर्थन के दौरान लोग पत्रिका की खबरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है।

यह भी पढ़ेंः

यह है विश्व का तीसरा हिंगलाज मंदिर, इस पहाड़ी पर है प्राचीन शैलचित्र
नरसिंहगढ़ः धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र, लाखों लोगों की जुड़ी है आस्था
sanka shyam ji temple: यहां की खूबसूरती की खबर लगते ही बादशाह अकबर भी हो गए थे हैरान

शहर सहित जिलेभर से लोग मुहिम के समर्थन में आगे आ रहे है। इसी बीच पत्रिका को सात समंदर पार से भी संदेश मिला है। शुक्रवार को अमेरिका के केलिफोर्निया में रहने वाले आर्यन गुप्ता ने भी व्हाट्सएप संदेश भेजकर मुहिम को समर्थन देते हुए अभियान में सहभागी बनने की बात कही। नरसिंहगढ़. बारिश के दिनों में कुछ इस तरह से कलकल कर बहता है छोटा महादेव स्थित झरना, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

हमारा शहर काफी खूबसूरत है। लंबे समय से हम भी अलग-अलग तरीकों से शहर को टूरिज्म बनाने की मांग कर रहे हैं। अब पत्रिका के माध्यम से शुरू हुए इस अभियान से भी जुड़कर हम इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। इस अभियान में सभी नगरवासियों से भी सहयोग की अपील करते हैं।

-लोकेंद्र वर्मा, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि और समाजसेवी नरसिंहगढ़

हम सभी को एकजुट होकर इस दिशा में प्रयासों को आगे बढ़ाना चाहिए। तभी हमारा शहर पर्यटन के नक्शे पर अंकित हो सकेगा। विशेषकर यहां पर्यटकों की सुविधाओं और दर्शनीय स्थलों तक पहुंचने सुगम मार्ग के निर्माण होने चाहिए। हमारा शहर पर्यटन स्थल बनता है तो यहां तेजी से विकास संभव है।

-श्याम सुंदर उपाध्याय, समाजसेवी