बैठक में विधायक और एसडीएम सिद्धार्थ जैन ने सभी विभागो के कामो की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा में सभी कामो को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही शासकीय योजनाओ के सुचारू क्रियान्वयन के भी दिशा निर्देश जारी किए । बैठक में विधायक प्रतिनिधि वीर विक्रम सिंह, जपं सीईओ शंकरएन पांसे, सहा. लेेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह ऊमठ सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।