3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या लाड़ली बहना योजना के नए रजिस्ट्रेशन होंगे शुरू? पूर्व मंत्री ने सरकार के सामने रख दी डिमांड

MP News: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के नए रजिस्ट्रेशन के लिए लंबे समय से मांग उठ रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) में नए रजिस्ट्रेशन के लिए लंबे समय से मांग उठ रही है। इसी बीच राजगढ़ जिले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह ने लाड़ली बहना योजना के पोर्टल खोलने की मांग की है। उन्होंने तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

लाड़ली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोलें- प्रियव्रत सिंह

पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने माचलपुर में शुक्रवार को कहा कि लाड़ली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन पोर्टल एक साल से बंद है। जिससे 22 साल की उम्र पूरी कर चुकी कई लड़कियां/महिलाएं योजना से नहीं जुड़ पा रही हैं। साथ ही कई वृद्ध महिलाओं को न ही लाड़ली बहना का लाभ मिल रहा है और न ही वृद्धा पेंशन।

सरकार को 20 दिन का अल्टीमेटम

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 20 दिन में पोर्टल नहीं खोला गया तो कांग्रेस महिलाओं के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। साथ ही उन्होंने कि चुनाव के वक्त 3 हजार रुपए महीना देने का वादा किया गया था। मगर, अभी तक किसी भी महिला के खाते में 3 हजार रुपए नहीं पहुंचे।

इधर, जिला पंचायत सदस्य और कृषि समिति अध्यक्ष यशवंत सिंह गुर्जर ने गुरुवार को राजगढ़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि अबकी बार एक साथ जीतेंगे, कहां की लाड़ली बहनें...सबको बोरियों में भर देंगे।

Story Loader