
नरसिंहगढ़/बोड़ा। विधानसभा में एक बार फिर गिरीश भंडारी को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। लेकिन इस बार टिकट की घोषणा के साथ ही नरसिंहगढ़ विधानसभा के नरसिंहगढ़, बोड़ा और कुरावर सहित कई जगहों पर उनका विरोध शुरू हो गया। सभी बड़े कार्यकर्ता या पदाधिकारी उनके टिकट मिलने से नाराज दिखे और अलग-अलग जगह पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रेमकिशोर मीणा, गोविंदसिंह गुर्जर, रघु परमार, मंजूलता शिवहरे, ज्ञानसिंह मीणा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।
पार्टी के कार्यकर्ता ही केंडिडेट का विरोध कर रहे है। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के भीलखेड़ी जोड़, बोड़ा, और नरसिंहगढ़ में कांग्रेसियों ने ही गिरीश भंडारी का विरोध करते हुए उनका पुतला दहन किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले 40 सालों से पार्टी का निर्णय एक परिवार तक सिमट कर रह गया है। जिससे पार्टी को खासा नुकसान हो रहा है। पिछली बार गिरीश भंडारी चुनाव हार गए थे। उसके बाद भी उन्हें टिकट दिया गया है। इस मामले में गिरीश भंडारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय है। टिकट किसी एक को मिलना है। हालांकि मानवीय स्वभाव के कारण रोष भी स्वभाविक है। लेकिन समय के साथ सभी चीजे शांत होगी। हम सभी मिलकर चुनाव लडेंगे और जीतेंगे।
लसूडल्या जागीर में एकत्रित हुए कार्यकर्ता
टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता रघु परमार के नेतृत्व में लसूडल्या जागीर में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने पार्टी के निर्णय पर नाराजगी जताते हुए आगामी रणनीति तैयार की। परमार ने पार्टी को किसी एक परिवार की जागीर नहीं होने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस बात को पार्टी फ ोरम पर रखने की बात कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
कांग्रेस ने मौजूदा एक विधायक का टिकट काटा, बाकि चारों प्रत्याशियों पर जताया भरोसा
बीजेपी ने पहले प्रत्याशी के तौर पर खिलचीपुर से हजारीलाल दांगी का नाम पहली सूची में जारी कर सबको चौंका दिया। इसके बाद कांग्रेस की पहली सूची में खिलचीपुर से ही प्रियव्रत सिंह और राजगढ़ से बापूसिंह तंवर की घोषण की गई लेकिन बीजेपी पीछे रह गई। कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची गुरुवार देर रात जारी कर दी। जिसमें नरसिंगढ़, ब्यावरा और सारंगपुर की सीटें घोषित कीं। जिसमें ब्यावरा विधायक को छोडक़र बाकि सभी पुराने प्रत्याशियों पर पार्टी ने भरोसा जाताया है।
दरअसल, नरसिंहगढ़ से लगातार चौथी बार गिरीश भंडारी को मौका दिया गया। वहीं, ब्यावरा विधायक रामचंद्र दांगी का टिकिट काटकर २००८ में विधायक रहे पुरुषोत्तम दांगी पर भरोसा जताया गया। वहीं, लगातार सारंगपुर में दोबारा कला मालवीय को मैदान में उतारा गया। वहीं, बीजेपी के बची हुई चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार शुक्रवार देर शाम तक चलता रहा। कई नेता भोपाल, दिल्ली के चक्कर लगाते नजर आए। वहीं, नरसिंहगढ़ में प्रत्याशी चयन के बाद विरोध के स्वर भी सामने आए, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश भंडारी का पुतला दहन किया गया। अब सभी की निगाहें बीजेपी की सूची और बचे हुई चार सीटों के चयन पर टिकी हुई हैं।
Updated on:
21 Oct 2023 11:13 am
Published on:
21 Oct 2023 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
