
मध्यप्रदेश में चुनाव सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। जिसको लेकर नेता अब विवादित बयान दे रहे हैं। अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले हूजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने राजगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को पापी कहकर पुकारा साथ ही उन्हें हराकर इस्लामाबाद भेजने की बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 55 साल का बूढ़ा बताया है।
इन दिनों पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अपने प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इसी को लेकर हूजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने निशाना साधते हुए कहा है कि इस बार राजगढ़ लोकसभा की पूरी आठ विधानसभाएं हम 8 लाख वोटों से जीतने वाले हैं। राज जी दिग्विजय सिंह यहां जो घूम रहे हैं। उन्हें ऐसे पैक करके भेजना है कि उनका अगला ठिकाना हिंदूस्तान नहीं बल्कि इस्लामाबाद और लाहौर में होगा। आगे निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को चाहने वाले सीमा के उस पार हैं। वहीं इनको चाहते हैं और ये उनको चाहते हैं। हम तो जय श्रीराम वाले हैं। हम राम को चाहते हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान विवादित बयानों का सिलसिला जारी है। रामेश्वर शर्मा ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को पागल तो राहुल गांधी को 55 साल का बूढ़ा बताया है। ये सब सर्जिकल स्ट्राइक के बारे सवाल पूछ रहे थे। अब जब अगली सर्जिकल स्ट्राइक होगी इन बंदरों को हवाई जहाज से बांधकर भेज देंगे ताकि इन्हें सबूत मिल सकें।
Updated on:
09 Apr 2024 04:35 pm
Published on:
09 Apr 2024 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
