हादसे के बाद दोनो को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने कलबाई को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है राजगढ़ के भूतियाबे निवासी कालीबाई अपने भाई के साथ बाइक पर किसी काम से राजगढ़ आई थी। वापस लौटते समय हाईवे पर शराब ठेके के पास उनकी बाइक किसी कारण से बंद हो गई, ऐसे में वे सड़क के किनारे खडे होकर अपनी बाइक को चालू करने केा प्रयास कर रहे थे।