1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News : अवैध खनन पर राजगढ़ एसपी सख्त, एक दिन पहले मशीनें जब्त, अब थाना प्रभारी को हटाया

-सुठालिया क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन (राजस्व), पुुलिस और खनिज विभाग की मिलीभगत से चल रहा था अवैध खनन

2 min read
Google source verification
photo_2022-11-25_09-21-45.jpg

Rajesh vishwakarma
ब्यावरा.अवैध खनन के मामले में पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने सख्ती दिखाई है। एक दिन पहले मोबाइल बंद कर भेजी गई अपनी गोपनीय टीम के माध्यम से अवैध खनन करती पोकलेन, ट्रैक्टर जब्त कराए और अगले दिन इसी काम में लापरवाही बरतने पर सुठालिया थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया को हटा दिया। तत्काल प्रभाव से एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर किया है।
हालांकि इस पूरे काम में ज्यादा लापरवाही बरतने वालों पर अभी कार्रवाई की गाज नहीं गिरी है। अब सवाल यह है कि जिला प्रशासन, कलेक्टर आखिर कब इन पर कार्रवाई करेंगे, जिनके संरक्षण में अवैध खनन का यह धंध सुठालिया क्षेत्र में खूब फल-फूल रहा है। आए दिन फोटो सेशन वाली एक या दो ट्रॉलियां पकडक़र कार्रवाई करने वाली टीमें इस अवैध खनन से काफी दूर रही हैं। मौजूदा प्रभारी तहसीलदार, खनिज इंस्पेक्टर सहित अन्य तमाम जिम्मेदारों पर अवैध खनन के सभी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि कलेक्टर हर्ष दीक्षित का कहना है कि जल्द कार्रवाई होगी।

एसपी ने हटाया, खनिज विभाग-राजस्व में कब होगी कार्रवाई?
एसपी ने सख्ती दिखाते हुए थाना प्रभारी को हटा दिया लेकिन जिला प्रशासन सख्ती नहीं दिखा पा रहा है। अब सवाल यह है कि पुलिस से ज्यादा जिम्मेदार स्थानीय प्रशासन, खनिज विभाग की अवैध खनन रोकने की होती है, लेकिन उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई की आंच नहीं आई है। वर्तमान तहसीलदार कार्रवाई तो दूर मीडिया से खनन के संबंध में बात करने में तक रुचि नहीं लेते। इसीलिए यह धंधा फल-फूल रहा है। अब जनता को उम्मीद है कि जिला प्रशासन लंबे समय से जमे इन अफसरों पर आखिर कब कार्रवाई करेगा? वहीं, खनिज विभाग के जिम्मेदारों को लेकर भी तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं।
खूब राजनीति हुई लेकिन काम नहीं आई
अवैध खनन की कार्रवाई को लेकर तमाम राजनीति हस्तक्षेप सामने आए। खूब दबाव बनाने का प्रयास अफसरों पर किया गया लेकिन काम नहीं आया। फिलहाल जब्त पोकलेन, ट्रैक्टर इत्यादि थाने पर खड़े किए गए हैं। साथ ही लोकल के नेताओं के साथ ही हायर लेवल से की गई राजनीति भी यहां काम नहीं आ पाई। हालांकि बिना किसी दबाव के एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी ने सख्ती से कार्रवाई की, पहले गोपनीय टीम से कार्रवाई कराई, फिर संबंधित थाना प्रभारी को हटा दिया।

Story Loader