1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टीमेट और स्वीकृति 7.5 मीटर की और बना रहे 4.5 मीटर चौड़ी सडक़

लगभग 3.5 किमी लंबी सडक़ में नगरपालिका का कमीशन का खेल

2 min read
Google source verification
news

hindi news

राजगढ़। शहर में व्यवस्थित सडक़ें और सुंदरता को बनाने के साथ ही सुगम यातायात को लेकर 7.5 मीटर चौड़ी सडक़ के साथ ही डिवाइडर बनाते हुए मुख्यमंत्री chief minister अधोसंरचना सडक़ के निर्माण construction की स्वीकृति मिलने के साथ ही इसकी राशि मंजूर की गई। लेकिन अब इन सारी बातों को दरकिनार करते हुए पूर्व से ही बनी एक डामर रोड को अच्छा बताकर सीसी रोड road सडक़ को 7.5 मीटर की जगह 4.5 मीटर का बनाया जा रहा है।


नगरपालिका की छबि भी धूमिल हो रही है
इस पूरे मामले में खास बात यह है कि न तो जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई आपत्ति दर्ज कराई गई और न ही अधिकारियों ने इस मामले पर ध्यान दिया और शुरू करा दिया अधूरी सडक़ का निर्माण। जो अब जनचर्चा का विषय तो है ही। लेकिन इस तरह के निर्माण से नगरपालिका की छबि भी धूमिल हो रही है।

डामर रोड बनाया गया था
खिलचीपुर नाके से अस्पताल चौराहा होते हुए कान्वेंट स्कूल और खरला नाले तक 7.5 मीटर चौड़ी सडक़ को शासन ने स्वीकृति दी। सीसी रोड के निर्माण के लिए स्टीमेट भी इतना ही भेजा गया था। लेकिन करीब एक साल पहले यही पर लोक निर्माण विभाग द्वारा डामर रोड बनाया गया था।


इस रोड को नगरपालिका ने गुणवत्तापूर्ण बताते हुए खुद ही यह तय कर लिया कि आधी सडक़ को छोडकऱ आधे पर सीसी रोड बनाया जाए। साथ ही बीच में डिवाइडर बने। लेकिन हाल ही में जो डामर रोड करीब छह माह से एक साल पूर्व बनाया गया था। उसकी खुदाई भी करीब 20 प्रतिशत कर दी गई।



आखिर क्यों लिया निर्णय-
नगरपालिका का यह कहना कि शासन की राशि जिससे डामर रोड का निर्माण हुआ था। उसे बचाने के उद्देश्य से आधी सडक़ बनाई जा रही है। लेकिन नगरपालिका द्वारा इस तरह का निर्णय पहली बार ही देखा जा रहा है। जिसमें शासन की राशि बचाने के लिए अधूरा निर्माण कराया जा रहा है।


इससे पहले भी नगर में उत्कृष्ट सडक़ों का निर्माण होना था। जिसकी करीब छह करोड़ की राशि खत्म हो गई। इसमें जेल चौराहे से लेकर ब्यावरा नाका और जेल चौराहे से लेकर खरला नाला तक, खरला नाला से पुराने बस स्टैण्ड और नई कलेक्ट्रेट से पुरा मोहल्ला को जोडऩे वाली सडक़ शामिल थी। सडक़ के निर्माण के साथ ही दोनों तरफ डिवाइडर, लाइटिंग और पौधरोपण जैसे काम शामिल थे। जिसमें से न डिवाइडर बने और न ही लाइटिंग कराई गई।


सीसीकरण से उखड़ेगी डामर रोड -
सीसीकरण के लिए सडक़ की कि गई खुदाई से डह्वामर रोड भी जर्जर हो रहा है। जो सीसी रोड के निर्माण के बाद तेजी से खराब होगा।

7.5 मीटर चौड़ी सडक़ का स्टीमेट भेजा गया था। लेकिन इसे 4.5 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। क्योंकि जो डामर रोड यहां पर बना था। वह छह माह पहले ही बना था और उसकी गुणवत्ता ठीक है। इसलिए आधी सडक़ को बनाया जा रहा है।
पवन अवस्थी, सीएमओ राजगढ़

Story Loader