दोनों इकलौते थे, कॅरियर बनाने परीक्षा देने गए थे, पूरा गांव रोया
दोनों घनिष्ट मित्र थे और बेहतर कॅरियर बनाने के लिए व्यापमं की आबकारी परीक्षा देने गए थे। वे अपने माता-पिता के इकलौते थे। उनकी मौत की खबर सुनकर परिजन स्तब्ध हैं, उन्हें संभाल पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं, गांव के लोग भी शोक में डूबे हैं। उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय पूरा गांव एक साथ रोया। घर-परिवार वालों को ईष्ट मित्र दिलासा भी नहीं दिला पा रहे थे, उन्हें रोक पाना, समझा पाना मुश्किल हो रहा था।