पुलिस ने बताया कि ग्राम बिजेतला निवासी कांति बाई साहू उम्र 65 वर्ष की लाश कुएं में संदेहास्पद स्थिति में मिली थी। पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मौके पर मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई प्रारंभ की। प्रथम दृष्टया मृतिका कांति बाई साहू को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भारी वस्तु से सिर, माथे, चेहरे व गर्दन में गंभीर चोंट पहुंचाकर हत्या करना और शव को छिपाने के उद्देश्य से कुएं में फेंकने की आशंका हुई। शव को छिपाने के उद्देश्य घर के ही कुएं में फेंककर चांदी के करधन को लेकर फरार होकर धमधा क्षेत्र के गांव पेंड्रावन में ज्वेलर्स के पास करधन को बेचकर पैसे लेकर वहां से बालोद तरफ भागने की फिराक में था।