1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरू तुझे सलाम कार्यक्रम के तहत विभिन्न संकुलों के 19 चयनित शिक्षकों ने साझा किया अनुभव

ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 16 Jun 2020, 6:23 AM IST

19 selected teachers from different packages shared experiences under Guru Tujhe Salaam program

ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

राजनांदगांव / छुरिया. 13 जून को छुरिया ब्लाक स्तरीय गुरु तुझे सलाम कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ जिसमें सभी संकुल के समन्वयकों एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहभागिता रही। छत्तीसगढ़ स्कूली शिक्षा विभाग के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम पढ़ई तुंहर दुआर ऑनलाइन वर्चुअल क्लास को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए 13 जून को छुरिया ब्लाक स्तरीय ऑनलाइन गुरू तुझे सलाम कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए 19 संकुल के चयनित शिक्षकों ने अपने विद्यार्थी जीवन के महत्वपूर्ण अनुभव को शेयर करते हुए अपने गुरूजनों के मार्गदर्शन एवं शिक्षा के कारण उनके जीवन में आई क्रांतिकारी अमूलचूल परिवर्तन एवं महत्वपूर्ण घटनाक्रम का उल्लेख किया। जिससे उनके विद्यार्थी जीवन के दिशा एवं दशा में अविश्वसनीय बदलाव आया। प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने आदर्श शिक्षक के द्वारा दी गई नैतिक एवं व्यावहारिक शिक्षा का जिक्र करते हुए मानव जीवन में शिक्षक के महत्व को सर्वश्रेष्ठ बताया। प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने माता-पिता को भी सफल जिन्दगी के लिए उत्कृष्ट गुरु का दर्जा देकर माता-पिता को भी गुरु तुझे सलाम कहकर सम्मानित किया।

अहा मोमेन्ट के १९ शिक्षकों ने दी प्रस्तुति
ब्लाक स्तरीय गुरू तुझे सलाम अहा मोमेन्ट के 19 प्रतिभागी के रूप में खुशबू सिंह, निर्मल कुमार साहू, आसरू राम कारिहेरपार, प्रतिमा उके, मुरली मनोहर साहू, सुंदर लाल साहू, ईश्वर दास मंडावी, जनक दास साहू, पूजा ध्रुवे, भुनेश्वर सेन, सुन्दर लाल चतुर्वेदी, सुरेश कुमार साहू, वर्षा पाठक, प्यारे लाल गावरे, चंद्रकांत साहू, जयचंद मालेकर, इरफान अहमद, कुलेश्वर दास मानिक एवं दुलेश्वरी ठाकुर ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम के सफल आयोजन में निर्णायक समिति के सदस्य एचके खिलारी प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल छुरिया, वीके मंडलोई प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल गैंदाटोला, एके मेश्राम प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल गिदर्री, विशेष सहयोगी ब्लाक नोडल प्रभारी खोरबाहरा राम साहू, सेक्टर प्रभारी एवं संकुल समन्वयक दिनेश कुरेटी, डेहर साहू, बसंत यादव, सुरेश साहू एवं गोवर्धन देवांगन। समयपाल, सचेतक भूषण लाल वाडेकर, आनंद राम खंडेलवाल, रेडियो रिकार्डर सुरेश कुमार साहू, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी भावना यदु, बीआरसी संतोष पांडे सहित समस्त संकुल समन्वयकों का विशेष योगदान रहा। ऑनलाइन गुरु तुझे सलाम कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी भावना यदु ने किया।