13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

78वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी, हॉकी की नर्सरी में आज से खेली जाएगी प्रतियोगिता …

24 फरवरी तक चलेगा टूर्नामेंट

2 min read
Google source verification
78th Mahanta Raja Sarveshwar Das Smriti All India Hockey, hockey tournament will be played from today onwards ...

78वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी, हॉकी की नर्सरी में आज से खेली जाएगी प्रतियोगिता ...

राजनांदगांव. देशभर में प्रतिष्ठित महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता कल 16 फरवरी रविवार से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ मैदान में खेली जाएगी। प्रतियोगिता का यह 78वां वर्ष होगा। प्रतियोगिता में देशभर की चुनिंदा 20 टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को रजत कप और दो लाख रूपए, उपविजेता टीम को रजत कप और डेढ़ लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह दोपहर 12.30 बजे होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन कृषि मंत्री रविंद्र चौबे करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा सांसद राजनांदगांव संतोष पाण्डेय, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह, विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू, विधायक मोहला-मानपुर इन्द्रशाह मंडावी, विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल, विधायक खुज्जी छन्नी साहू, विधायक खैरागढ़ देवव्रत सिंह, महापौर हेमा देशमुख, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफिज खान, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, नगर पालिक निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

ये टीमें आएंगी

प्रतियोगिता में हरियाणा इलेवन, सेंट्रल रेलवे मुंबई, साऊथ सेंटर सिकंदराबाद, रेलवे कोच फैक्ट्री कपूरथला, एमईजी बैंगलोर, वेस्टर्न रेलवे मुंबई, नार्दन रेलवे दिल्ली, भुनेश्वर हॉस्टल पांपोज, सेल अकादमी राउरकेला, यूनियन बैंक बाम्बे, तमिलनाडू इलेवन चेन्नई, स्पोर्टस हॉस्टल इटावा, साईं भोपाल, बीईजी पुणा, डब्ल्यूसीआर जबलपुर, स्पोर्टस कालेज लखनऊ, एमपी हॉकी अकादमी भोपाल, देहली इलेवन दिल्ली, एओसी सिकंदराबाद और राजनांदगांव जिला हॉकी संघ की टीम खेलेगी।

दिनरात की मेहनत से तैयार हुआ टर्फ

स्टेडियम समिति के अध्यक्ष और कलक्टर जयप्रकाश मौर्य ने पत्रकारवार्ता में बताया कि कृत्रिम घास (एस्ट्रोटर्फ) मैदान की हालत बेहद खराब हो गई थी और इसे दिन-रात मेहनत के बाद खेलने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रेशर मशीन और वैक्यूम क्लीनर की मदद से टर्फ को साफ किया गया है। साथ ही स्टेडियम परिसर को रंग रोगन कर सफाई कराई गई है। इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख, स्टेडियम के प्रभारी अधिकारी एडीएम ओंकार यदु, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, नरेश डाकलिया, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, बसंत बहेकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जिसकी संपत्ति, उसके नाम का टूर्नामेंट ही नहीं

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम सहित शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल जिस राज परिवार की संपत्ति पर है और उस राज परिवार की मुखिया के नाम से बनी रानी सूर्यमुखी देवी स्मृति राजगामी संपदा न्यास के पास अरबों रूपए की संपत्ति होने के बाद भी रानी सूर्यमुखी देवी स्मृति महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन इस साल नहीं आयोजित हो रहा है। भाजपा सरकार के समय में राजगामी संपदा की ओर से महिला हॉकी को बढ़ावा देने के लिए महिला हॉकी टूर्नामेंट शुरू किया गया था लेकिन दो साल आयोजित होने के बाद इस बार महिलाओं की हॉकी प्रतियोगिता नहीं की जा रही है।

आज दो मैच

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच दोपहर 12.30 बजे मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी और दिल्ली इलेवन के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच हॉकी राजनांदगांव और एओसी सिकंदराबाद के बीच होगा।