5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूूदखोर के खिलाफ तीन दिन बाद हुआ मामला दर्ज, मिला मौका और हो गया फरार, मारपीट करने वाले दो आरोपी पकड़ाए, अपहरण और हॉफ मर्डर की भी लगी धारा …

रुपए लेन-देन में युवक को निर्वस्त्र कर मारपीट करने का मामला, सूदखोर की तलाश में जुटी पुलिस

2 min read
Google source verification
A case was registered against Soodkhor three days later, he got a chance and absconded, arrested two accused of assault, kidnapping and half-murder.

सूूदखोर के खिलाफ तीन दिन बाद हुआ मामला दर्ज, मिला मौका और हो गया फरार, मारपीट करने वाले दो आरोपी पकड़ाए, अपहरण और हॉफ मर्डर की भी लगी धारा ...

राजनांदगांव. रुपए लेन-देन मामले में युवक को निर्वस्त्र कर मारपीट करने के मामले में रसूखदार सूदखोर प्रकाश गोलछा के खिलाफ पुलिस ने तीन दिन बाद मामला दर्ज किया है। इस दौरान सूदखोर को भागने का पूरा मौका मिला और मामला दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने प्रार्थी शैलेन्द्र निषाद से मारपीट करने वाले दो मुख्य आरोपियों को सोमवार गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। मामले में चार सहयोगियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रार्थी शैलन्द्र निषाद ने रविवार को मीडिया के सामने लेन देन मामले में सूदखोर प्रकाश गोलछा के नाम का खुलासा किया था। शैलेन्द्र निषाद ने बताया कि आरोपी राहुल वर्मा के माध्यम से उसे प्रकाश गोलछा ने ब्याज में 15 हजार रुपए दिया था। इसके बाद रुपए वसूली के लिए प्रकाश गोलछा के इशारे में राहुल वर्मा ने अपने साथियों के साथ मिल कर उसे कमरे में बंद कर निर्वस्त्र कर जमकर मारपीट की थी। शैलेन्द्र ने इस दौरान यह भी खुलासा किया कि आरोपी राहुल वर्मा द्वारा उससे मारपीट करते वीडियो बना कर सेठ को भेजा गया था।

आरोपियों के खिलाफ नई धाराएं जुड़ी

मामले में मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी राहुल वर्मा और सम्मी नामक युवक को पुलिस ने सोमवार गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। वहीं इस मामले में पुलिस पहले साधारण धारा 341, 342, 294, 323, 506, 34 लगाई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धारा 365 और हाफ मर्डर की धारा 307 पंजीबद्व कर लिया है। मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सूदखोर प्रकाश गोलछा फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

बयान के बाद हरकत में आई पुलिस

शैलेन्द्र के बयान के बाद पुलिस हरकत में आई और सोमवार को सूदखोर प्रकाश गोलछा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम मामला दर्ज करने के बाद प्रकाश गोलछा को गिरफ्तार करने उसके घर गई। जब तक गोलछा के पास फरार होने के पूरा मौका था और वह गिरफ्तारी से बचने फरार हो गया। अब इस मामले में पुलिस के कार्यशैली पर यह सवाल उठ रहा कि जब प्रार्थी शैलेन्द्र निषाद ने घटना के दिन थाना में शिकायत दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस मामले की पूरी गहराई तक क्यों नहीं पहुंची और शैलेन्द्र से इस संबंध में जानकारी क्यों नहीं ली। शैलेन्द्र ने इस मामले को मीडिया के सामने रखा इसके बाद पुलिस हरकत में आई।

पहले दिन ही थाने में बैठा था सूदखोर गोलछा

मामले से प्रकाश गोलछा का तार जुड़ा हुआ है। इसका खुलासा घटना के पहले दिन ही हो गया था। प्रार्थी शैलेन्द्र शिकायत दर्ज कराने थाने में था। इस दौरान पहले दिन ही प्रकाश गोलछा थाना में बैठा था, लेकिन पुलिस इस संबंध में जानकारी नहीं होने का हवाला दे रही थी। प्रकाश गोलछा को बचाने के लिए शहर की कई राजनीतिक हस्तियां भी शुक्रवार को थाने में पहुंची थी।

छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं

राजनांदगांव एएसपी यूबीएस चौहान ने कहा कि रुपए लेन देन मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। प्रकाश गोलछा भी अभियुक्त बनाया गया है। अभी वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 365 और 307 भी पंजीबद्व किया गया है।