23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौखडिय़ा पारा में चली गोली, घर में पत्थर फेंकने से नाराज पिता-पुत्र ने तीन को किया घायल …

होली की रात हुई घटना, तीन आरोपी गिरफ्तार, घायल रायपुर रेफर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Atul Kumar Shrivastava

•

Updated: 11 Mar 2020, 11:20 AM IST

Angry father and son injured three by shooting stone in the mercury mercury

चौखडिय़ा पारा में चली गोली, घर में पत्थर फेंकने से नाराज पिता-पुत्र ने तीन को किया घायल ...

राजनांदगांव. पुरानी रंजिश के बाद होली की रात चौखडिय़ा पारा में घर में पत्थर फेंकने के विवाद को लेकर गोली चलने की घटना हुई है। घटना में तीन युवकों को गोली लगी है जिनमें से एक की हालत गंभीर है। घटना रात 11.30 बजे की है। गोली चलाने वाले पिता और उसके बेटे सहित एक अन्य आरोपी को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया है।

शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के चौखडिय़ा पारा में मामूली विवाद के चलते तीन युवकों ने दो राउंड फायर कर 3 लोगों को घायल कर दिया है। घटना में दो युवकों को गोली लगी है जिनमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। एक की आंख पर गंभीर चोट आई है। तीनों ही घायल युवकों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करने के बाद रायपुर रेफर किया गया है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची कोतवाली और बसंतपुर पुलिस ने मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौखडिय़ा पारा निवासी बसंत सिन्हा, उसके बेटे रोहित सिन्हा और गणेश सिन्हा ने मामूली विवाद के चलते मोहल्ले में ही रहने वाले विजय साहू और लल्लू पांडे पर अचानक गोली चला दी। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि बसंत सिन्हा के घर की खिड़की के कांच तोडऩे को लेकर के यह विवाद हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार इन लोगों के बीच पूर्व में भी किसी मामले को लेकर विवाद हुआ था। विजय साहू, लल्लू पांडे और केशव साहू चौखडिय़ा पारा चौक पर खड़े बातचीत कर रहे थे। इस दौरान बसंत सिन्हा और गणेश सिन्हा ने अचानक आकर पहले एक राउंड हवाई फायरिंग की और फिर दो लोगों पर दो गोलियां दाग दी। वहीं बीच बचाव में आए केशव साहू के आंख पर गंभीर वार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा ३०७, ३४ के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है।

तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। विजय साहू और लल्लू पांडे के सीने पर गोली लगी है। इनमें विजय साहू की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

दो जगह हुई चाकूबाजी

मंगलवार को होली के दिन शहर के दो जगहों में चाकूबाजी की घटना हुई है। जयस्तंभ और ममता नगर एकता चौक में आपसी विवाद में चाकू चलने का मामला सामने आया है। दोनों मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।