
भाजपा महामंत्री ने कुर्सी लेकर डॉक्टर को पीटा
BJP Leader Beating Doctor: राजनांदगांव। जिला अस्पताल परिसर के एक होटल में भाजपा नेता और एक डॉक्टर कुर्सी को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा के शहर महामंत्री ने अपना राजनीतिक रौब दिखाते हुए डॉक्टर को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना गुरुवार रात तकरीबन 9.20 बजे की बताई जा रही है। मामले में जिला अस्पताल के डॉक्टर ने संबंधित भाजपा नेता के खिलाफ बसंतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज ले गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ डॉक्टर अभिनव पंचारी परिसर में ही बने क्वार्टर में रहते हैं, जो कि गुरुवार रात को खाना खाने के बाद वहीं होटल में दो अन्य डॉक्टरों के साथ चाय पी रहे थे। इसी दौरान वहां भाजपा महामंत्री प्रशांत उर्फ गोलू गुप्ता पहुंचे और कुर्सी को खींचकर बैठने लगे, तो डॉक्टरों ने कहा कि इस कुर्सी में उनका एक साथी बैठे हुए हैं, आप दूसरा ले लीजिए, इस बात को लेकर उनके बीच कहा-सुनी और विवाद हो गई। तैश में आए भाजपा के महामंत्री प्रशांत गुप्ता ने डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी।
उन्होंने फोन कर कुछ लड़कों को बुलाया, उन लोगों ने भी डॉक्टर की पिटाई कर दी। डॉक्टर रात में बसंतपुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 व 34 आईपीसी की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
रात 2 बजे तक मान-मनौव्वल का दौर
BJP Leader Beating Doctor: डॉक्टर की दाढ़ी और नाक के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में चाेंटें आई हैं। इस मामले की खबर लगने के बाद बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी पहुंच गए। इसके बाद मामले में सुलह के लिए अस्पताल प्रबंधन और पीड़ित डॉक्टरों पर दबाव बनाया गया, लेकिन डॉक्टर राजी नहीं हुए। यह गहमा-गहमी रात दो बजे तक चलते रहा। इसके बाद डॉक्टरों ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
जिला अध्यक्ष को पता ही नहीं
हैरान करने वाली बात है कि मामले में भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश पटेल को इस संबंध में शुक्रवार शाम तक जानकारी नहीं होने की बात कहते रहे। वहीं जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. केके जैन ने कहा कि डॉक्टर के साथ मारपीट अस्पताल परिसर के बाहर हुई है। मामले (BJP Leader Beating Doctor) में शिकायत दर्ज करा दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
दूसरे पक्ष ने शिकायत नहीं की
BJP Leader Beating Doctor: कोई भाजपा नेता और अन्य द्वारा जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर के साथ मारपीट करने की शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। दूसरे पक्ष ने शिकायत नहीं की है। - शिव चंद्रा, थाना प्रभारी बसंतपुर
Published on:
12 Aug 2023 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
