
राजनांदगांव. Rajnandgaon Crime news : शहर में इन दिनों लगातार चोरी की घटना सामने आ रही है। पुलिस गश्त कर संदिग्धों की धर-पकड़ करने में जुटी है। बीती रात को सृष्टि कॉलोनी में रात्रि के समय चोरी की नीयत से घूम रहे दो संदिग्धों को बसंतपुर पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सृष्टि कॉलोनी के कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि दो संदेही रात में कॉलोनी में चोरी की नीयत से घूम रहे हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संदेही सलमान खान पिता शेख निजामुद्दीन निवासी सृष्टि कॉलोनी और जगेश्वर यादव पिता सन्तु राम निवासी शीतला मंदिर के पास कौरिनभाठा को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी आधी रात को कॉलोनी में घूम रहे थे और मोहल्ले वालों से गाली-गलौज कर रहे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है।
Published on:
02 Aug 2023 04:48 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
