4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: स्वास्थ्य केंद्र में मानवता शर्मसार, प्रसव के बाद परिजनों से ही कराई कमरे की सफाई

CG News: बाल संरक्षण आयोग की सदस्य ने की जांच: कलेक्टर और सीएमएचओ से मामले की हुई शिकायत... Chhattisgarh News। Rajnandgaon News

less than 1 minute read
Google source verification
.

CG News: स्वास्थ्य केंद्र में मानवता शर्मसार, प्रसव के बाद परिजनों से ही कराई कमरे की सफाई

CG News: राजनांदगांव (Rajnandgaon) के सोमनी स्वास्थ्य केंद्र में महिला का प्रसव कराने पहुंचे परिजनों से प्रसव चेयर, अपरा और पूरे कमरे की सफाई कराने का मामला सामने आया है। यहां मौजूद स्टाफ नर्सों द्वारा प्रसव कराने के बाद जा चुके परिजनों को बुलाकर यह पूरा काम कराया है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद बाल संरक्षण आयोग के सदस्य संगीता गजभिये अस्पताल पहुंची थीं, उन्होंने मामले की शिकायत सीएमएचओ और कलेक्टर से की है। एक ओर सरकार की ओर से संस्थागत प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया जाता है, लेकिन दूसरी ओर अस्पताल में प्रसव कराने पहुंच रहे प्रसूता महिला और परिजनों से अस्पताल में दुर्व्यवहार व गैर जिम्मेदाराना ढंग से कार्य कराया गया है। प्रसव के बाद परिजनों को घर से बुलाकर चेयर सहित पूरे कमरे की सफाई के साथ प्लेसेंटा (अपरा) को भी अपने साथ ले जाने और डिस्पोज करने की बात कहकर प्रताड़ित किया गया।
अस्पताल बुलवाकर काम कराया गया
टेड़ेसरा निवासी पिंटू केसरी ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को प्रतिज्ञा केसरी को 5 जनवरी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमनी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां महिला को 6 जनवरी को प्रसव कराया गया। इसके बाद परिजन घर लौट गए, लेकिन वहां पदस्थ नर्सों द्वारा उन्हें फिर से अस्पताल बुलाकर गैर जिम्मेदाराना ढंग से काम कराया गया।

जानिए वहां पदस्थ मेडिकल ऑफिसर क्या कह रहीं...
सोमनी में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर अंकिता गोस्वामी का कहना है कि इस मामले में बीएमओ सहित उच्च अधिकारियों ने किसी तरह की कोई जानकारी नहीं देने कहा है। वैसे भी मैं उस दिन छुट्टी पर थी।