1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून के छत्तीसगढ़ में प्रवेश के बाद मौसम में आया बदलाव, विभाग ने जारी किया अलर्ट

खेती किसान कार्य में जुटे जिले के किसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 15 Jun 2020, 5:49 AM IST

Monsoon

Monsoon

राजनांदगांव / उपरवाह. मौसम विभाग ने वर्षा के लिए 13-14 जून को अलर्ट जारी किया है जिले में भी इसका असर दिखाई दे सकता है। इस वर्ष मानसून छत्तीसगढ़ में अपने नियत समय पर पहुंच गया है। जल्द ही राजनांदगांव जिले में भी पहुंचने की संभावना है। मानसून के समय पर पहुंचने से जिले के किसान खेती की तैयारी में जुट गए है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक द्रोणिका और बंगाल की खड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान उमस ने भी लोगों को परेशान किया। दिन का तापमान कम हो गया और रात के तापमान में भी कमी आई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दोहरे सिस्टम के चलते दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी हो सकती है। राजनांदगांव में मानसून 14-15 जून के आसपास पहुंच सकता है।

कृषि मौसम वैज्ञानिक ने दी किसानों को टिप्स
कृषि मौसम वैज्ञानिक सुरभि जैन ने बताया कि मानसून के समय पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए किसानों को खेत तैयार कर लेना चाहिए। आगामी दिनों में जिले में अच्छी वर्षा की संभावना है। वर्तमान मौसम खरीफ सब्जियों जैसे टमाटर, बैगन, मिर्च इत्यादि के थरहा तैयार करने के लिए अनुकूल है। अत: किसान जल जमाव से पौधों को बचाने के लिए लगभग 15 सेमी ऊंची क्यारियाँ बनाकर बीजों की बुआई करें। खरीफ की लता वाली अगेती सब्जी जैसे लौकी, कुम्हड़ा, तोरई को पॉली बैग में पौधा तैयार कर लें। धान का थरहा डालने या बुआई से पूर्व स्वयं उत्पादित बीजों को 17त्न नमक के घोल से उपचारित करें। प्रमाणित या आधार श्रेणी के बीजों को पैकेट में प्रदाय किए गए फफूंद नाशक से अवश्य उपचारित करें। मानसून पूर्व खुर्रा बुआई के लिए कतार में सीडड्रिल से बुआई करें एवं बीज 4-5 सेमी गहराई पर डालें एवं बुआई पश्चात मानसून वर्षा होने पर अंकुरण पूर्व निंदनाशक का छिड़काव करें। गेंदा व वंशावली पौधों के लिए नर्सरी तैयार करें। पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करें।