3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजीयक के आदेश पर खरीदी केन्द्र बदलना समिति प्रबंधक को पड़ा भारी, हुए निलंबित

CG News: जिले के छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत आने वाले सहकारी समिति बुंदेली में हर वर्ष की तरह इस साल भी धान खरीदी की जानी थी।

2 min read
Google source verification
पंजीयक के आदेश पर खरीदी केन्द्र बदलना समिति प्रबंधक को पड़ा भारी, हुए निलंबित

पंजीयक के आदेश पर खरीदी केन्द्र बदलना समिति प्रबंधक को पड़ा भारी, हुए निलंबित

खैरागढ़। CG News: जिले के छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत आने वाले सहकारी समिति बुंदेली में हर वर्ष की तरह इस साल भी धान खरीदी की जानी थी। समिति के पास पर्याप्त जगह नहीं होने, धान की खरीदी 20 क्विंटल प्रति एकड़ किए जाने से कम जगह में व्यवस्था नहीं बनने, खरीदे गए धान को रखने वाली जगह पर पानी भरने और निकासी की व्यवस्था नहीं होने के बाद खरीदी शुरू होने से पहले समिति के निरीक्षण के बाद सहकारी संस्थाएं राजनांदगांव की उपपंजीयक शिल्पा अग्रवाल ने 25 अक्टूबर को आदेश जारी कर बुंदेली समिति में खरीदी नहीं कर समिति से सटे ग्राम सीता डबरी स्थित स्टेडियम में धान खरीदी करने कहा था।

यह भी पढ़ें: CG Second Phase voting 2023 : दादी-पोती की जोड़ी ने किया वोट, इधर 101 साल की बुजुर्ग व्हील चेयर पर पहुंची मतदान केंद्र

विधानसभा चुनाव तक व्यवस्था नहीं बनने के चलते समिति ने शुरूआत में बुंदेली में खरीदी प्रक्रिया शुरू की थी।इसके बाद सीताडबरी में समिति द्वारा खरीदी प्रक्रिया शुरू करा दी गई थी। धनतेरस के एक दिन पहले ही कुछ कांग्रेसियों ने सीताडबरी में खरीदी नहीं करने बुंदेली जिला सहकारी बैंक का घेराव कर दिया था। जिसके बाद बुंदेली में खरीदी बंद करने जिला प्रशासन द्वारा बुंदेली में खरीदी करने के आदेश को नहीं मानने दिशा निर्देश की अवहेलना के चलते समिति प्रबंधक पालन दास मानिकपुरी को सहायक पंजीयक नोडल अधिकारी खैरागढ़ रघुराज सिंह ने निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। समिति प्रबंधक के निलंबन के बाद वहां समिति लिपिक कुंभलाल जंघेल को खरीदी करने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: आज मतदान, परिणाम जानने के लिए करना पड़ेगा 3 दिसंबर तक इंतजार

दो समितियों में नहीं हो पाएगी खरीदी

समिति कर्मचारियों ने बताया कि बुंदेली में पर्याप्त जगह नहीं होने, खरीदी वाली जगह पर पानी भरने से धान खराब होने, निकासी की व्यवस्था नहीं होने, प्रति एकड़ बीस क्विंटल की खरीदी होने पर अतिरिक्त धान रखने की व्यवस्था नहीं होने के चलते ही बुंदेली से दो किमी दूर सीताडबरी में पर्याप्त जगह होने पर वहाँ खरीदी किए जाने के आदेश माह भर पहले जारी किए गए थे। एक साथ दोनों जगह खरीदी करने पर समिति में कर्मचारी सहित व्यवस्था बनाने वाले हमालों और सुरक्षा की कमी है।

पर्याप्त समान तराजू बाट सहित अन्य व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अब बुंदेली के साथ सीताडबरी में एक साथ धान खरीदी में संशय की स्थिति है। एकतरफा आदेश से समिति प्रबंधक को निलंबित किए जाने के बाद कर्मचारी भी हलाकान हैं। जिसके चलते बुंदेली समिति में व्यवस्था गड़बड़ाने की आशंका बढ़ गई है।बताया गया कि समिति के तहत लगभग 1050 किसान अपना धान समिति में बेचते हैं। मामले को लेकर अब प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Story Loader