राजनंदगांव

गणेश विसर्जन झांकी में छत्तीसगढ़ महतारी.. राजनांदगांव में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देखें वीडियो

Ganesh Visarjan 2023: अनंत चतुदर्शी के अवसर पर गुरुवार को गणेश पंडालों में सुबह से हवन-पूजन शुरू हो गया।

2 min read
गणेश विसर्जन झांकी

राजनांदगांव। Ganesh Visarjan 2023: अनंत चतुदर्शी के अवसर पर गुरुवार को गणेश पंडालों में सुबह से हवन-पूजन शुरू हो गया। विधि विधान से हवन के बाद गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करने का दौर भी शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलते रहा। भगवान गणेश को अगले बरस जल्द आने का न्योता देते हुए विदाई दी गई। इसके बाद देर शाम को विसर्जन झांकी शहर में निकाली गई।

विसर्जन झांकी देखने शहर सहित गांव के लोग भारी संख्या में उमड़े। गांव के लोग शाम होते ही शहर में पहुंचकर झांकी वाले रूटों में अपने लिए जगह आरक्षित करने में लग गए थे। करीब तीन लाख से अधिक लोग रात के 10 बजे तक शहर में जुट चुके थे। उधर पुलिस प्रशासन की भी चाक-चौबंध व्यवस्था रही। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही।

आज भी विसर्जन का सिलसिला चलेगा

Ganesh Visarjan 2023: गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए निगम प्रशासन द्वारा मोहारा में शिवनाथ नदी के किनारे विसर्जन कुंड बनवाया गया है। वहीं प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। मूर्तियों को शहर से विजर्सन कुंड तक ले जाने के लिए निगम द्वारा वाहनों की भी व्यवस्था की गई थी। बड़े मूर्तियों को क्रेन के सहारे उतारा गया। शुक्रवार को भी मूर्तियों के विसर्जन का दौर चलेगा।

कल से शुरू हो जाएगा पित्रपक्ष

11 दिनों तक चले गणेश पर्व को शहर में धूमधाम से मनाया गया। स्थल झांकी, सजावट और मूर्तियों को निहारने भी लोग रोजाना पंडालों में घूमते नजर आए। शुक्रवार से पित्रपक्ष शुरू हो जाएगा। पितरों को तर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

बड़ी संख्या में पहुंचे

Ganesh Visarjan 2023: जैसे-जैसे रात बढ़ती गई। लोगाें की भीड़ भी बड़ती गई। डीजे साउंड में युवा थिरकते हुए आगे बढ़ते नजर आए। झांकियों की लाइटों से पूरा शहर जगमगा उठा। देखते ही देखते झांकियों को निहारते रात कट गई। झांकी देखने ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचे।

Published on:
29 Sept 2023 03:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर