2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालक व बालिका दोनों वर्गो में चिल्हाटी स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी

ग्राम चिल्हाटी में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय हिमवीर सद्भावना कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
Children of Chilhati School beat both boys and girls

ग्राम चिल्हाटी में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय हिमवीर सद्भावना कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजनांदगांव / छुरिया. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए भारत सरकार की नीतियों के तहत भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की पहल से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत् क्षेत्रीय मुख्यालय के अधीन 38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेनानी नरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओबी कमांडर विमल सिंह राणा के नेतृत्व में चिल्हाटी क्षेत्र में तैनात स समवाय आईटीबीपी द्वारा 4 से 5 फरवरी तक ग्राम चिल्हाटी में दो दिवसीय हिमवीर सद्भावना बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

स्पर्धा में बालक-बालिका की 9-9 टीमें हुई शामिल
प्रतियोगिता में शासकीय उमा शाला चिल्हाटी, आमाटोला, रेंगाकठेरा, सिंगाभेड़ी, पेंडालखुई, कोरचाटोला, हेमालकोडो, टाटेकसा और विचारपुर के विभिन्न विद्यालयों से बालक वर्ग की 9 टीमों ने एवं बालिका वर्ग की 9 टीमों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में फाइनल मैच शासकीय उमा शाला चिल्हाटी और शासकीय उमाशाला सिंगाभेड़ी के मध्य खेला गया। जिसमें चिल्हाटी की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में फाइनल मैच शासकीय उमा शाला चिल्हाटी और विचारपुर के मध्य खेला गया जिसमें चिल्हाटी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली विजेता एवं उपविजेता टीमों के सभी खिलाडिय़ों सहित सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को ट्रॉफी एवं मेडल से सम्मानित किया गया।

उपस्थित बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
इस दौरान सेनानी ने खिलाडिय़ों एवं ग्रामीणों को खेल, स्वच्छता, शिक्षा, सरकार की योजनाओं से संबंधित एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता के दौरान खेल निर्णायक पीसी मंडावी, एसएस कोर्राम, शैलेस, पुलिस चौकी चिल्हाटी के प्रभारी तथा ग्राम पंचायत चिल्हाटी के सरपंच, शिक्षकगण, ग्रामीणजन, आईटीबीपी कैम्प प्रभारी विमल सिंह राणा, डॉ.मनोरंजन कुमार, अधीनस्थ अधिकारीगण तथा हिमवीर उपस्थित थे।

Story Loader