
राजनांदगांव। भेंट मुलाकात अभियान के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Bhent Mulakat program) आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड डोंगरगांव पहुंचे हुए हैं। सीएम बघेल यहां लाल बहादुर नगर में चौपाल लगाई है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने बीच देखकर लोगों में जबरदस्त उत्साहित नजर आ रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्राचीन हनुमान मंदिर और सांई मंदिर में की पूजा अर्चना
राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के लाल बहादुर नगर (CM Bhupesh Baghel in Temple) में पहुंचकर सीएम बघेल ने यहां प्राचीन हनुमान मंदिर और साईं मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। यह मंदिर 100 साल पुराना है और लोगों की आस्था का केंद्र है।
ग्रामीणों ने बताया कि 100 साल से अधिक प्राचीन मंदिर है। प्राचीन हनुमान मंदिर में मनोकामना और सिद्धि के लिए पूजा अर्चना की जाती है । उन्होंने बताया कि क्षेत्र में प्राचीन हनुमान मंदिर की विशेष आस्था और लोगों की (CM Bhupesh Baghel in Temple) श्रद्धा है। मुख्यमंत्री ने यहां साईं मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
विभिन्न सामग्रियों का किया वितरण
लालबहादुर नगर, विधानसभा डोंगरगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत 77 हितग्रहियों को मोटरराइज्ड साइकल, ट्राईसाइकिल, पोषण कीट, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर, बीज सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया।
- राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यह योजना इसलिए लाई गई है ताकि किसानों की उपज को उचित मूल्य मिल सके।
- कोदो कुटकी का समर्थन मूल्य तय किया। सबको इसका लाभ मिला। गन्ने की अच्छी कीमत किसानों को मिल रही है।
- राशन के बारे में मुख्यमंत्री ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सबको हमने आधार कार्ड से लिंक कर दिया। सबका राशन कार्ड बन गया।
- इस पर हितग्राही निरुपमा माली ने बताया कि उनके परिवार के 9 सदस्य हैं। सबको मिलाकर 63 किलो चावल मिल रहा है। नमक, शक्कर मिल रहा है। शक्कर का 17 रुपया है। बाकी निःशुल्क मिल रहा है।
- भेंट-मुलाकात में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी दोनों मेरे साथ आये हैं।
- विधानसभा में बैठकर हम योजना बनाते हैं और सचिवालय में इस पर बारीकी से कार्य होता है फिर जिला प्रशासन इसे कार्यान्वित करता है।
- यह ठीक से हो रहा है या नहीं ये जानने आया हूँ।
देखें सीएम भूपेश का शेड्यूल
मुख्यमंत्री दोपहर 12.5 बजे से लाल बहादुर नगर में आमजनों से भेंट-मुलाकात करने के बाद दोपहर 2.05 बजे मक्काटोला तालाब के पास लाल बहादुर नगर डोंगरगढ़ से प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा हाई स्कूल के पीछे ग्राम अर्जुनी पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 3 बजे से ग्राम अर्जुनी में आमजनों से भेंट-मुलाकात करने के बाद शाम 4.30 बजे डोंगरगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे डोंगरगांव से जिला मुख्यालय राजनांदगांव आएंगे और वहां शाम 5.30 बजे सामाजिक अधिकार सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शाम 6.40 बजे डोंगरगांव नगर में विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से भेंट-मुलाकात करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
Published on:
12 Nov 2022 02:24 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
