7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम कैंप हाउस के सामने फेंकी जाएगी मिट्टी, वासियों ने किया तय

मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे वार्डवासी

2 min read
Google source verification
system

रविदास वार्ड 20 के रहवासियों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी।

राजनांदगांव. वार्ड नं. 20 रविदास में पानी, सड़क, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। वार्डवासी नरकीय जीवन जीने विवश हैं। जहां एक ओर शहर को ओडीएफ घोषित करने के लिए करोड़ों रूपये की राशि चाक-चौंध करने के लिए लाईटों में खर्च कर दिये जाते हैं। तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुखिया के आयोजन में उनके स्वागत के लिए करोड़ों रूपए फूंक दिये जाते हैं।

हाउसिंग बोर्ड के मकान जर्जर व सुविधाविहीन
रविदास वार्ड में हाउसिंग बोर्ड के द्वारा गरीब तबके लोगों को मकान दिलाने को लेकर उन्हें जर्जर व सुविधा विहीन मकान दे दिया गया है। जहां पर न तो गंदे पानी की निकासी के लिए नाली है, न ही चलने के लिए व्यवस्थित सड़के और न ही लोगों के लिए साफ पानी की व्यवस्था की गई है। यहां के रहवासियों द्वारा शासन-प्रशासन को कई बार अवगत कराये जाने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया। आक्रोशित वार्डवासियों का कहना है कि सप्ताह भर के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो सड़क पर डाली गई कीचडय़ुक्त मिट्टी-मुरूम को मुख्यमंत्री कैंप हाउस के सामने फेंक कर आंदोलन किया जाएगा।

वार्डवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़
शहर में साफ-सफाई के नाम पर करोड़ों रूपये फूंके जा रहे हैं लेकिन वहीं एकतरफ साफ-सफाई के अभाव में यहां के रहवासियों को मलेरिया, डेंगू, डायरिया जैसे घातक बीमारियां होने की आशंका बनी हुई है। जगह-जगह पाईप लाईन फुटे हुए होने से गड्ढो में भरा पानी पाईप लाईन के माध्यम से लोगों के घर तक पहुंच रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। महापौर द्वारा आए दिन सफाई के लिए साफ-सुथरा जगह पर पहुंच वाहवाही लूट रहे हैं, लेकिन सुविधाविहीन वार्डों में महापौर व उनके नुमाइंदे नहीं आते।

मौके पर पहुंचे पार्षद
वरिष्ठ पार्षद एवं जिला असंगठित कामगार (मजदूर) कांग्रेस के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा इस श्रमिक बाहुल्य वार्ड में लोगों से रूबरू हुए। वार्डवासियों ने अपनी सारी समस्या बतायी। छाबड़ा ने उनके समस्याओं से रूबरू होते हुए कहा कि अपनी ओर से पूरी कोशिश कर समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

ट्रांसफार्मर से खतरा
विद्युत ट्रांसफार्मर जमीन से लगे होने के कारण यहां रहवासियों के लिए काफी खतरा बना हुआ है। क्योंकि जहां पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ हैं उसके चारों तरफ पानी भरा हुआ है, जिससे करंट लगने की घटना आए दिन बनी रहती है। साथ ही वार्डवासियों के साथ-साथ मवेशियों के लिए भी खतरा बना रहता है।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग