23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना: क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेसी विधायकों ने कलक्टर से की बात …

विधायक साहू ने कहा- प्रशासन का कार्य संतोषजनक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Atul Kumar Shrivastava

•

Updated: 1 Apr 2020, 3:56 PM IST

Corona: Congress legislators talked to collector about the problems of the area ...

कोरोना: क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेसी विधायकों ने कलक्टर से की बात ...

राजनांदगांव. जिले के कांग्रेस विधायकों ने कोरोना वायरस संक्रमण और इसे रोकने लगाए गए लॉकडाउन के दौरान हो रही समस्याओं को लेकर मंगलवार दोपहर कलक्टर से मुलाकात की और अपने क्षेत्र में राहत के कार्य करने की बात की। विधायकों ने फिलहाल प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर संतोष जाहिर किया।

राजनांदगांव जिले में 22 मार्च के जनता कफ्र्यू के बाद से लगातार लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों की समस्या बढ़ गई है और लोगों के सामने संकट पैदा हो गया है। इसके साथ ही बाहर से आने वाले लोग भी यहां फंस गए हैं। विधायकों ने इन्हीं सब बातों को लेकर प्रशासन से मुलाकात कर अपनी बात रखी। जानकारी के अनुसार विधायकों ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्य की जानकारी के साथ ही इस कार्य को जनप्रतिनिधियों की मंशा के अनुरूप करने की बात की।

विधायक, महापौर और नेताओं ने की कलक्टर से चर्चा

डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी, महापौर हेमा देशमुख, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी, शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा और शाहिद खान सहित अन्य नेताओं ने कलक्टर जयप्रकाश मौर्य से बात कर अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दी। विधायक साहू ने कलक्टर से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सभी विधायकों ने पहले आपस में बैठकर समस्याओं को लेकर चर्चा की और इसके बाद प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रशासन कोरोना के आपदा से निपटने के लिए अच्छा काम कर रहा है।

आपदा के वक्त सभी मिलकर काम करेंगे

कलक्टर मौर्य ने कहा कि विधायकों ने उनके समक्ष क्षेत्र में पैदा हो रही स्थितियों को रखा है और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप इस आपदा के वक्त सभी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को लेकर सोशल मीडिया का समूह तैयार किया जाएगा ताकि समस्याएं तत्काल साझा की जा सके और उसका निराकरण किया जा सके।