15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी में पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, किए गए नंबर जारी …

पेयजल की समस्या हो तो इन नंबरों पर लगाएं फोन

2 min read
Google source verification
water

water

राजनांदगांव. गर्मियों में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए उपखंड एवं विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। मैदानी स्तर पर पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए यह व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत विकासखंड राजनांदगांव एवं डोंगरगांव के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड राजनांदगांव में कन्ट्रोल रूम गठित किया गया है। जिसके प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता एनआर गांगुली का मोबाईल नंबर 94255-68557 है।

कलक्टर जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा इसी तरह विकासखंड अंबागढ़ चौकी के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड अंबागढ़ चौकी में कन्ट्रोल रूम गठित की गई है। जिसके प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता एचके शेंडे का मोबाइल नंबर 94079-95813 है। विकासखंड मोहला एवं मानपुर के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड मोहला में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता एचके शेंडे का मोबाईल नंबर 94079-95813 है। विकासखंड डोंगरगढ़ एवं छुरिया के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डोंगरगढ़ में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता केके कवडकर का मोबाईल नंबर 88396-40626 है। विकासखंड खैरागढ़ के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड खैरागढ़ में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता के.एन. जगलोनिया का मोबाईल नंबर 94062-17864 है। विकासखंड छुईखदान के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड छुईखदान में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता बीएस सैय्याम का दूरभाष क्रमांक 07743-263791 है।

ब्लॉक स्तरीय संपर्क करने नंबर जारी

इसके साथ ही राजनांदगांव विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता कुमारी मोनिका तारम का मोबाईल नंबर 87189-64379, डोंगरगांव विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता व्हीके कनोरिया का मोबाईल नंबर 98274-81305, चौकी विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता सुबोधकान्त पिस्दा का मोबाईल नंबर 89669-43006 है। इसी तरह मोहला विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता सुबोधकान्त पिस्दा का मोबाईल नंबर 89669-43006, मानपुर विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता एके भुआर्य का मोबाईल नंबर 75873-57956, डोंगरगढ़ विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता व्हीके सिंह का मोबाईल नंबर 91313-50308, छुरिया विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता आईडी वैष्णव का मोबाईल नंबर 70006-33369, खैरागढ़ विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता दिनेश धु्रव का मोबाईल नंबर 81093-87992 है। छुईखदान विकासखंड के प्रभारी अधिकारी उप अभियंता बीआर दरबोड़े का मोबाईल नंबर 94241-13807 है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राजनांदगांव कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 07744-224035 है।

हैंडपंप बंद पडऩे पर 24 घंटे में करें सुधार कार्य

कंट्रोल रूम में टेलीफोन अटेंडेट रजिस्टर में हैंडपंप, पावर पंप होने की शिकायतकर्ता के पूर्ण विवरण के साथ दर्ज करेंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक अभियंता प्रतिदिन शिकायत रजिस्टर का अवलोकन कर संबंधित सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं को हैंडपंप बंद होने की शिकायत कराएंगे। जिसका उल्लेख वे तिथि के साथ रजिस्टर में करेंगे एवं पूर्व में बंद हैंडपंपों की सुधार कार्य की जानकारी प्राप्त कर रजिस्टर में दर्ज करेंगे। हैंडपंप बंद होने की सूचना प्राप्ति से 24 घंटे के भीतर हैंडपंप का सुधार किया जाना अनिवार्य है।