
धान... खेतों से धान अब सोसायटियों में पहुंच रहा है।
राजनांदगांव / डोंगरगांव. अंचल में संचालित सोसायटियों में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आज 1 नवंबर से प्रारंभ हो रही है। धान खरीदी के लिए डोंगरगांव व खुज्जी के सभी सोसायटियों में प्राथमिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विगत वर्ष से 15 दिवस पूर्व इस वर्ष धान के खरीदी की तारीख 1 नवंबर कीघोषणा होते ही किसान अपनी फसल की कटाई और उससे जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने में तेजी से लग गए हैं। तेजी से धान कटाई-मिंजाई के लिए क्षेत्र के किसान अब परपरागत कटाई के अलावा मशीनरी का भी सहारा ले रहे है। अच्छी बारिश और जलाशयों से पर्याप्त पानी मिलने से इस बार फसल काफी अच्छी है और किसानों के चेहरे पर खुशी है। स्थानीय धान खरीदी केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन किया जा चुका है और किसानों को उनकी सुविधानुसार टोकन भी जारी किये जा रहे हैं।
एप के माध्यम से अपडेट होगा धान का लेखा
इस बार खरीदी में पूरी तरह से पारदर्शिता रखने के लिए मोबाइल एप लॉन्च किया गया है। धान की खरीदी शुरू होते ही इसका संधारण भी प्रारंभ हो जाएगा। काइस एप पर ऑन द स्पॉट खरीदी को अपडेट कर सकेंगें। एक दिन में खरीदी की मात्रा व किसान के नाम एवं खरीदी केंद्र की संख्या का ब्यौरा होगा तथा इसमें अफ सरों को हर दिन की धान खरीदी को डाउनलोड करना होगा। एप से सभी खरीदी केंद्र व राज्य स्तर के अधिकारी आपस में जुड़े रहेंगे। खरीदी केंद्रों से प्रतिदिन भेजी जाने वाली सूचना खाद्य विभाग के अधिकारी भी जुड़े रहेंगे। लोकेशन चालू करने के बाद ही एप काम करेगा। नोडल अफसरों को मोबाइल एप की ट्रेनिंग दी जाएगी। इन्हें आईडी पासवर्ड भी दिया जाएगा। सारी खरीदी का रिकार्ड कप्यूटर में अपलोड होगा। इसमें समिति से लेकर मोबाइल एप से सभी अधिकारियों को धान खरीदी की जानकारी मिलेगी। एप के आधार पर समिति का निरीक्षण भी अफ सर कर सकेंगे। ऐसी समितियों की परेशानी के लिए कुछ इस तरह बनाया गया है, जिससे वह कि ऑफ लाइन मोड पर भी काम करेगा। बाद में सारे रिकॉर्ड कंप्यूटर पर अपलोड किए जाएंगे।
ये रहेगी व्यवस्था
मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष धान बेचते ही किसानों के खाते में बोनस का पैसा भी आ जाएगा। डोंगरगांव अंतर्गत आने वाले पांच व खुज्जी के छ: धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी के लिए स्थल की साफ-सफाई, फेसिंग, बिजली व्यवस्था सहित आद्रतामापी यंत्र, तौल के लिए कांटा-बांट का सत्यापन, बारदानों की उपलब्धता, दीमकरोधी दवा, आपरेटर, कर्मचारी व हमालों की व्यवस्था पूर्ण होने की जानकारी है। खरीदी के तुरंत बाद किसान के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी जिससे वे एटीएम के माध्यम से राशि निकाल पाएंगें।
नगर में 5 केंद्र बने
डोंगरगांव के 5 सोसायटी डोंगरगांव, खुर्सीटिकुल, कोकपुर, कुमरदा, अर्जुनी व खुज्जी के अंतर्गत छ: सोसायटियों में खुज्जी, मटिया, खुर्सीपार, रतनभाट, गिदर्री तथा उमरवाही में धान की खरीदी में किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पूर्व वर्ष की तरह ही इस इस वर्ष भी पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर टोकन जारी किया जा रहा है और इसी के अनुसार किसानों के धान की खरीदी होगी।
सीतागांव सोसायटी के कंप्यूटर आपरेटर ने की आत्हत्या
औंधी. सीतागांव सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र सीतागांव में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटर का काम करने वाला विपीन तिग्गा अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। 38 वर्षीय विपिन ग्राम मिचगांव का रहने वाला था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी सीतागांव को दी। मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर कार्रवाई कर रही है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
Published on:
02 Nov 2018 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
