1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षकों को कोरोना ड्यूटी से मुक्त करने फेडरेशन संघ ने रखी मांग

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बीईओ से की मुलाकात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 15 Jun 2020, 6:25 AM IST

 Federation union placed a demand to free teachers from corona duty

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बीईओ से की मुलाकात

राजनांदगांव / डोंगरगढ़. ब्लॉक के शिक्षकों को कोविड-19 से जंग के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए ड्यूटी लगाई गई है। सोशल डिस्टेंस के पालन करवाने के लिए राशन दुकानों में ड्यूटी करते हुए शिक्षकों को ढाई माह हो गया है। इसी प्रकार बागनदी, बोरतलाब, लाल बहादुर नगर एवं डोंगरगढ़ चेक पोस्ट में मजदूरों की नाम एंट्री, वाहन व्यवस्था एवं वाहनों के आवश्यक कागजात, ई-पास चेक करने ड्यूटी करते हुए डेढ़ महीना हो गए हैं। साथ ही क्वारंटाइन सैंटर में शिक्षकों को ड्युटी करते हुए भी एक माह से ऊपर हो गए हैं इन सब दायित्वों का निर्वहन करते हुए भी शिक्षकों ने मोबाइल में एप के माध्यम से बाल यौन दुव्र्यवहार एवं भाषा शिक्षण पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिक्षक निभा रहे अपने संपूर्ण दायित्वों को
इसके अतिरिक्त ड्यूटीरत शिक्षकों को वर्चुअल क्लास, व्हाट्सएप ग्रुप बना कर बच्चों की ऑनलाईन पढ़ाई पर दबाव होने से शिक्षकों के बीच डबल ड्यूटी जैसी स्थित निर्मित हो गई है। इससे शिक्षकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन सब समस्याओं के संबंध में चर्चा करने, कोरोना ड्यूटी से शिक्षकों मुक्त करने के संबंध छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन डोंगरगढ़ के पदाधिकारियों ने ब्लाक शिक्षा अधिकारी फत्तेराम कोसरिया से मिल कर ध्यानाकर्षण कराया और शीघ्र ही मूल शाला के लिए मुक्त करने की मांग की। वैसे भी अब चेक पोस्ट में मजदूरों का आना बहुत ही कम हो गया है। लाल बहादुर नगर, बोरतलाब एवं डोंगरगढ़ चेक पोस्ट में तो मजदूरों के दर्शन ही नहीं होते इस स्थित में ड्यूटी का कोई औचित्य ही नहीं रह गया है।

प्रतिनिधि मंडल ने ने बीईओ से चर्चा
ब्लाक अध्यक्ष हीरा लाल मौर्य, ब्लाक संयोजक ओम प्रकाश साहू, सचिव चंद्रशेखर विजयवार, प्रवक्ता अमृत दास साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य दशरथ मंडावी, सहसचिव देवेन्द्र कुमार खोब्रागड़े, श्रीवास्तव मेडम, सोनकर सर ने मिल कर बीईओ से चर्चा किया।