3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Garbage: कहां हैं आयुक्त और महापौर, शहर में फैली है गंदगी बदबू से शहरवासी परेशान, बीमारी फैलने का खतरा

Garbage Problem: शहर में सफाई व्यवस्था की बहुत ही बुरी स्थिति है। कई जगहों पर नुक्कड़ व मोहल्लों में कचरा डंप है और गंदगी पसरी हुई है। बदबू के कारण आवाजाही करने वालों परेशान हो रहे हैं। वहीं मोहल्लों में फैली गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा है।

3 min read
Google source verification
Garbage: कहां हैं आयुक्त और महापौर, शहर में फैली है गंदगी बदबू से शहरवासी परेशान, बीमारी फैलने का खतरा

Garbage: कहां हैं आयुक्त और महापौर, शहर में फैली है गंदगी बदबू से शहरवासी परेशान, बीमारी फैलने का खतरा

Chhattisgarh News: शहर में सफाई व्यवस्था की बहुत ही बुरी स्थिति है। कई जगहों पर नुक्कड़ व मोहल्लों में कचरा डंप है और गंदगी पसरी हुई है। बदबू के कारण आवाजाही करने वालों परेशान हो रहे हैं। वहीं मोहल्लों में फैली गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा है। बावजूद इसके निगम आयुक्त व महापौर को कोई लेना देना नहीं है। निगम प्रशासन द्वारा शहर के 51 वार्ड में सफाई के नाम पर हर माह लगभग 1 करोड़ रुपए खर्च किया जा रहा है। बावजूद इसके सफाई व्यवस्था बदहाल है।

यह भी पढ़ें: शहर में गांजा बेचते महिला पकड़ाई... 2.146 किलो गांजा बरामद

शहर में 51 वार्ड है। इसमें से 27 वार्ड की सफाई व्यवस्था ठेका पर दिया गया है। 25 वार्ड में निगम सफाई की जिम्मेदारी संभाल रहा है। ठेकेदारों व निगम के अफसर को शहर की सफाई व्वस्था से कोई लेना देना नहीं है। निगम की अनदेखी से संस्कारधानी मेें गंदगी व बदबू से लोग परेशान हो रहे हैं। गली मोहल्लों में नालियों की भी सफाई नहीं होने से मच्छर सहित अन्य कीटाणु पनप रहे है।

ठेका वार्डों में 40 लाख व निगम के वार्ड में 65 लाख रुपए का खर्च

शहर के 51 वार्ड में से 27 वार्ड की सफाई व्यवस्था ठेका पर दिया गया है। ठेका वाले वार्डों में हर माह 40 लाख रुपए खर्च हो रहा है। वहीं निगम के अंडर में 25 वार्ड है और इसमें 65 लाख रुपए कर्मचारियों में हर माह फूके जा रहे हैं। बावजूद इसके ठेका व निगम के अंडर वाले वार्डों में सफाई नहीं हो रही है। पर्याप्त कर्मचारी व पैसा होने के बाद भी सफाई नहीं होने से ठेकादारों के कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

सहदेव नगर व नीलगिरी पार्क के पास भी गंदगी

पत्रिका की टीम आगे बढ़ कर डबरी पारा पहुंची यहां पर नालियां बजबजा रही थी। रहवासियों ने बताया कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई। इसके बाद टीम वार्ड 23 सहदेव नगर क्षेत्र पहुंची। यहां पर गोड़ समाज भवन के पास गंदगी पसरी हुई थी। वहीं आगे बढ़ने पर नाली का निर्माण अधूरा होने से गंदा पानी आसपास क्षेत्र में फैला हुआ था। इसके अलावा नीलगिरी पार्क के आसपास भी गंदगी पसरी हुई थी। लोगों ने बताया कि यहां पर से कचरा सप्ताह में एक दो दिन ही उठाई जाती है। यहीं हाल मोतीपुर व नवागांव वार्ड में देखा गया।

दुर्गा चौक के पास गंदगी व बदबू से लोग परेशान

पत्रिका ने बुधवार को शहर के कुछ जगहों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तो पाया कि दुर्गा चौक के पास बड़े स्तर पर कचरा डंप है। कचरे की गंदगी से बदबू उठ रहा है। जहां पर कचरा डंप है वह इंदिरा नगर चौक से मानव मंदिर चौक तक आने का मुख्य मार्ग है। रास्ते से गुजरने वाले लोगों को बदबू के बीच आवाजाही करने पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर हमेशा गंदगी पसरी रहती है। बदबू की वजह से राहगीरों के अलावा आसपास के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जिला अस्पताल आने वाले रोड का हाल

पत्रिका की टीम दुर्गा चौक से आगे बढ़कर नंदई चौक की ओर पड़ताल करने पहुंची। इस दौरान नंदई चौक के पास जिला अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग में ही कचरे का ढेर लगा हुआ था। वाहनों के पहिया में आकर कचरा रोड़ में फैल रही थी। वहीं कचरे के पास मवेशियों का डेरा लगा हुआ था। रोड में फैले कचरे व गंदगी से लोगों को मुंह में कपड़ा बांध कर आना जाना पड़ रहा था। वहीं रोड़ में कचरा होने से हादसे का भी खतरा है। पास के दुकान संचालकों ने बताया कि यहां पर सप्ताहभर के कचरा जाम है और सफाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: बालोद में हादसा! यात्रियों से भरी बस व ट्रक में हुई जबरदस्त टक्कर, कार के उड़े परखच्चे...12 लोग घायल

दुर्गा चौक के पास हमेशा कचरा डंप रहता है। कचरे से उठने वाली बदबू से काफी परेशानी होती है। निगम प्रशासन को रोजाना सफाई कराने की जरुरत है। -आनंद सोनी, शहरवासी

शहर में सफाई व्यवस्था की बुरी स्थिति है। सफाई कर्मी आधा अधूरा सफाई कर लौट जाते है। मोहल्ले व चौक चौराहों में गंदगी से बदबू आती है। -संजय यादव, शहरवासी
ठेका वाले वार्डों में सफाई नहीं होती। गली मोहल्ले के अलावा नुक्कड़ों में कचरा जाम रहता है। नालियों की भी सफाई नहीं होने से मच्चर बढ़ रहे हैं। -किशन साहू, शहरवासी
शहर में लगातार सफाई हो रही है। ठेकेदारों को गंभीरता से सफाई करने निर्देशित किया गया है। कुछ जगहों पर नुक्कड़ में कचड़ा डम्प हो उसे तत्काल उठाया जाएगा। सफाई में ढिलाई बरतने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। -अभिषेक गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम

Story Loader