17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धड़कनें बढ़ा देने वाला वीडियो! पहली बार कैमरे ने पकड़ा छत्तीसगढ़ का काला जादू

छत्तीसगढ़ में इस तरह से काला जादू करने की बहुत पुरानी परंपरा है लेकिन पहली बार टोनहा-टोटका का ये खौैफनाक मंजर कैमरे में पकड़ में आया है।

2 min read
Google source verification
balck magic, tonhi in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में इस तरह से काला जादू करने की बहुत पुरानी परंपरा है लेकिन पहली बार टोनहा-टोटका का ये खौैफनाक मंजर कैमरे में पकड़ में आया है।

राजनांदगांव. क्या आपने कभी भूत देखा है। किसी प्रेत को झूमते देखा है। देखा या सुना भी है तो हमारा दावा है, वहां नहीं देखा या सुना होगा जहां हम आपको दिखाने जा रहे हैं। ...तो चलिए हम आपको दिखाते हैं। ऐसा सच जिसे किताबों में हम पढ़ते तो हैं लेकिन कभी देख नहीं पाते। जी हां! हम आपको आज प्रेतात्मा दिखाने जा रहे हैं, वो भी जहां आप रोज जाते हैं, ऐसे एटीएम के अंदर। छत्तीसगढ़ में इस तरह से काला जादू करने की बहुत पुरानी परंपरा है लेकिन पहली बार टोनहा-टोटका का ये खौैफनाक मंजर कैमरे में पकड़ में आया है।







हम आपको जो प्रेतआत्मा दिखाएंगे उसके लिए किसी श्मशान घाट या बियाबान जंगल में जाने की जरूरत नहीं, यह प्रेतआत्मा शौकीन किस्म का है। श्मशान घाट का माहौल और बियाबान जंगल का मौसम इसे पसंद नहीं। इसे सूनसान जगह तो पसंद है लेकिन ऐसी सूनसान जगह, जहां ठंडक हो। सीधे शब्दों में कहें तो एयरकंडीशंड लगा हो।

READ MORE: जादू-टोना..टोटका..टोनही..छत्तीसगढ़ में एक ऐसा गाँव जहाँ आज भी रहते हैं भूत-प्रेत!

नहीं समझे। अरे एटीएम का केबिन। दिन में तो हम और आप इस केबिन को गुलजार किए रहते हैं लेकिन रात के वक्त यह केबिन ठंडा भी होता है और सूना भी होता है। तो इससे बेहतर ठिकाना और कहां मिलेगा। यकीन नहीं हो रहा। चलिए आपको वहां ले जाते हैं। आधी रात का वक्त। एटीएम का केबिन। भीतर कोई झूम रहा है। छत्तीसगढ़ी में इसे झूपना कहते हैं। झूपने वाले के लंबे लंबे बाल दिख रहे हैं। इसलिए चलिए यह लिखते हंै कि कोई झूप रही है। करीब 46 सैकंड के वीडियो में कोई लगातार झूपते हुए दिख रही है। एटीएम के भीतर एयरकंडीशंड लगा हुआ है। शायद इस पे्रतआत्मा को एसी की ठंडक पसंद हो!

READ MORE: जादू-टोना..टोटका..टोनही..छत्तीसगढ़ में एक ऐसा गाँव जहाँ आज भी रहते हैं भूत-प्रेत!

राजनांदगांव के दिग्विजय महाविद्यालय के प्रवेश द्वार के पास स्टेट बैंक के एटीएम का यह वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को वायरल करने वालों का दावा है कि देर रात लिए गए इस वीडियो में एटीएम के भीतर प्रेतआत्मा झूम रही है जबकि कई लोग इसे शरारत बता रहे हंै। वास्तविकता चाहे जो हो, आप भी देखिए इस वीडियो को... और हां, कमजोर दिल वालों को हिदायद है कि इसे न देखें तो ही बेहतर!

हमने आपको प्रेतआत्मा के दर्शन कराए तो हम वादा करते हैं कि इस प्रेतमात्मा की हकीकत से हम ही आपको रूबरू कराएंगे, बस तब तक एसी कमरे में झूमते हुए इस वीडियो को देखें, बस एक नसीहत याद रखिए, डरना मना है!

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग