8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्र व राज्य की सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल रहा ग्राम करमरी को

विकास से कोसो दूर है ओडीएफ ब्लाक मोहला का ग्राम करमरी

2 min read
Google source verification
system

छत गायब... यहां कई शौचालय में छत नहीं है, सीट भी अस्त-व्यस्त है।

राजनांदगांव / अंबागढ़ चौकी. मोहला विकासखंड का एक ऐसा नया ग्राम पंचायत करमरी जिसका पहला पंचवर्षीय गुजरने को लेकिन आज भी बाकी पंचायतो की तुलना में बहुत पिछड़ा हुआ है। पंचायत के अधीन यहां के ग्रामीणों को जितनी भी मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए उतना अभी तक इस ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को पूरा नही मिल पाया है और इसी के साथ अगर हम केंद्र सरकार की चल रही महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत मिशन की बात करे तो जिसके लिए केंद्र सरकार हर शहर, हर गांव, हर गली-मोहल्ला को स्वच्छ रखने के लिए अभियान चलाकर अरबो-खरबो रूपए खर्च कर रही है जिसके अंतर्गत हर शहर व गांव में निजी शौचालय निर्माण करा कर लोगों को खुले में शौच न जाकर शौचालय का उपयोग के लिए जागरूक कर रहे है लेकिन करमरी ग्राम पंचायत का हाल कुछ और ही बया कर रही है।

गांव की जनसंख्या एक हजार से ज्यादा
इस ग्राम पंचायत के अंतर्गत आश्रित ग्राम कुल चार है जिनमे नाटी पार, देहले, कुरुभट्टी, नरसुतोला जहां की कुल संख्या एक हजार से भी ज्यादा है और अभी तक केवल दस प्रतिशत घरों में ही शौचालय बन पाया है। यहां आज भी कई शौचालय का निर्माण अधूरा पढ़ा हुआ है। किसी शौचालय की छत की सीट ही नही लगी है तो कही दरवाजा नही है तो किसी का सेप्टिक सीट ही नही लग पाया है और कितने ही ग्रामीणों के घर अभी तक शौचालय बन भी नही पाया है जिसके कारण आज भी ग्रामीणों को शौच जाने के लिए जान जोखिम में डालकर जंगल झाडिय़ों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

स्वच्छ सर्वेक्षण की खुली पोल
जहां सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों के संदेश देने के लिए तरह तरह का उपाय कर रही है। वहीं करमरी ग्राम पंचायत में पूरी तरह शौचालय का निर्माण नही हो पाया है और लोग बाहर जंगल झाडिय़ों में शौच के लिए बैठने के लिए मजबूर है। ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त ग्राम का दर्जा भी मिल चुका है और स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत गांव का स्वच्छ सर्वेक्षण भी पूरा करा लिया गया है जबकि ग्राम पंचायत करमरी की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ऐसे में कैसे हो सकेगा स्वच्छ भारत का सपना पूरा जहां सिर्फ कागजों में ही पूरा कर लिया जा रहा है।

सीईओ जनपद पंचायत मोहला, वीरेंद्र सिंग ने कहा कि मेरी जानकारी में मोहला ब्लाक ओडीएफ है और रही बात करमरी पंचायत की तो उसे दिखवाता हूं।