
जंगलपुर स्कूल में बनाया ज्ञान गंगा मिनी पुस्तकालय, ग्रामीण विद्यार्थियों को मिला लाभ ...
राजनांदगांव. पैसे के अभाव में जरूरत की महंगी किताबें नहीं खरीद पाने वाले ग्रामीण विद्यार्थियों हमारे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भावी डाक्टरों ने एक अनोखा पहल किया है। मेडिकल कॉजेज के विद्यार्थियों ने अपनी नई-पुरानी किताबों को दान देकर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ज्ञान गंगा मिनी पुस्तकालय का निर्माण किया है। यहां मेडिकल कोर्स नीट, नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल तथा इंजीनियरिंग, आईआईटी, जेईई, कृषि, वेटनरी, उद्यानिकी आदि जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की नई व पुरानी किताबें एकत्रित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को इन पुस्तकों के अध्ययन का लाभ मिलेगा। यह मेडिकल कालेज परिवार के लिए गर्व की बात है।
भारत रत्न स्व. अटल विहारी वाजपेयी समृति चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिकल विद्यार्थियों (भावी डॉक्टरों) के तत्वावधान में पुस्तकदान महादान अभियान के तहत यह काम किया गया है। ग्रामीण अंचल में संचालित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक मिनी लाइब्रेरी बनाया गया है। ताकि वहां के जरूरतमंद होनहार विद्यार्थी जो आर्थिक अभाव के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें नहीं खरीद पाते व अच्छे कोचिंग में पढ़ाई नहीं कर पाते ऐसे विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलें और वो अपने उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अपना सपना का साकार कर सके।
पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य हो रहा है
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के मेडिकल विद्यार्थियों द्वारा विगत दो सालों से संकल्प एक मिशन जो कि मेडिकल विद्यार्थियों व चिकित्सकों द्वारा निर्मित एक संस्था है, जिसके अंतर्गत राजनांदगांव परिक्षेत्र में सामाजिक कार्य, सामाजिक उत्थान, स्वास्थ्य, शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, अनाथालय, वृद्धा आश्रम व दिव्यांग छात्रवासों मेें आवश्यक वस्तुओं, फल, पाठ्य समाग्री, कापी, पेन, कपड़ों का वितरण जरूरजमंद लोगों के लिए सर्दी में गर्म कपड़ों का वितरण, सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क स्वास्थ्य संबंधित जानकारी, कैरियर गाइड, मोटिवेंशनल क्लासेस व नि:शुल्क कोचिंग जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा कार्य क्षेत्र में मेडिकल विद्यार्थियों द्वारा पुस्तक दान कर ज्ञान गंगा मिनी लाइब्रेरी का निर्माण किया गया।
नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील की
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कालेज अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ व विभागाध्यक्ष ऑब्स व गायनी डॉ. मीना आर्मो ने कहा कि मेडिक ल विद्यार्थियों द्वारा किया जा रहा सामाजिक कार्य नि:संदेह एक गौरवान्वित करने वाला कार्य है। निश्चित ही इससे सकारात्मक सामाजिक विकास की धारा बहेगी। इससे ११वीं १२वीं के विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और वे उच्च शिक्षा जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक, नर्सिंग, कृषि जैसे कोर्सेस में प्रवेश पा सकेंगे। उन्होंने ऐसे नेक कार्य के लिए सभी को आगे आने की अपील की।
नेक कार्य के लिए मेडिकल कालेज के विद्यार्थी हमेशा अग्रसर रहते हंै
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंगलपुर की प्राचार्या नीना गुप्ता ने कहा कि हमे गर्व है कि हम इस नेक कार्य का हिस्सा बनें। निश्चित ही हमारे विद्यार्थी इस पुस्तकालय का पूर्ण लाभ लेगें और उच्च शिक्षा में प्रवेश लेकर विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन करेगें। इस अवसर पर शिक्षक सीपी साहू, पुनाराम यादव, बीएल साहू चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ. अभय सिंह, डॉ. दयानंद साहू, लोकेश अजय, शैलेन्द्र प्रधान, संजीव, देवेश, राहुलराज, विश्वनाथ, रतनेश, आयुष, अनुष्का, अमृता, मंदीप, किसलाल व विद्यार्थी (भावी डॉक्टर) उपस्थित रहे। मंच संचालन कर रहे डॉ. योगेन्द्र जोगी ने बताया कि ऐसे नेक कार्य के लिए मेडिकल कालेज के विद्यार्थी हमेशा अग्रसर रहते हंै।
Published on:
25 Dec 2019 09:42 am

बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
