23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोगों में जागरूकता के लिए सीएम वार्ड कार्यालयों में आज से लगेगा हेल्प डेस्क …

शहर के छह वार्डों नगर निगम की तैयारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Atul Kumar Shrivastava

•

Updated: 19 Mar 2020, 8:38 AM IST

Help desk will be set up in CM ward offices for public awareness from today

लोगों में जागरूकता के लिए सीएम वार्ड कार्यालयों में आज से लगेगा हेल्प डेस्क ...

राजनांदगांव. कोरोना वायरस से बचाव और जागरूकता को लेकर नगर निगम शहर में बने अपने सभी 6 वार्ड कार्यालयों में शिविर लगाकर हेल्प डेस्क स्थापित करने की तैयारी में है। गुरुवार से सभी वार्ड कार्यालयों में कोरोना को लेकर जागरूकता शिविर प्रारंभ कर लिया जाएगा। नगर निगम ने शहर में जागरूकता फैलाने के लिए रथ भी तैयार किया है। रथ को महापौर हेमा देशमुख ने हरी झंडी दिखाई।

नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशों के तहत नगर निगम क्षेत्र में संचालित मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालयों में कोरोना वायरस को लेकर हेल्प डेस्क लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से सहयोग लेकर सभी वार्ड कार्यालयों में निगम और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। गुरुवार 19 मार्च से सभी कार्यालयों में हेल्प डेस्क शिविर प्रारंभ हो जाएंगे।

यहां-यहां लगा हेल्प डेस्क

नगर निगम ने राजनांदगांव के 51 वार्डों में से 6 वार्डों में मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय स्थापित किया है। इन सभी 6 जगहों मोतीपुर वार्ड, शंकरपुर वार्ड, गौरीनगर वार्ड, लखोली वार्ड, मोहारा वार्ड और स्टेडियम वार्ड के मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालयों में कल से अमले की तैनाती कर दी जाएगी। निगम आयुक्त कौशिक ने बताया कि इसके साथ ही पूरे शहर में जागरूकता के लिए रथ तैयार किया जा रहा है। इस रथ के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव के उपाय को लेकर जानकारी दी जाएगी। महापौर हेमा देशमुख ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।