
हॉकी मध्यप्रदेश की टीम ने गोवा को 23 गोल से हराया, स्पर्धा की सबसे बड़ी जीत
राजनांदगांव। Sports News : बालिका वर्ग में गुरुवार को खेले गए पहले मैच महाराष्ट्र ने दादर नागार हवेली को 7-0 गोल से हराकर जीत दर्ज की दूसरे मैच में मध्यप्रदेश की बालिकाओं ने गोवा को 23-0 गोल से हराकर स्पर्धा की अब तक सबसे बढ़ी जीत दर्ज की। वहीं मेजबान छत्तीसगढ़ ने तीसरे मैच में हॉकी गुजरात को एकतरफा मुकाबले में 13-0 गोल से हराकर तीसरी जीत दर्ज की। वहीं बालक वर्ग में हॉकी मध्यप्रदेश ने दादार नागार हवेली को 6-2 गोलों से पराजित किया। दूसरे खेले गए मैच में हॉकी महाराष्ट्र ने संघर्षपूर्ण मैच में राजस्थान को 2-0 गोल से हराया। रोमांचक खेले गए तीसरे मैच में हॉकी गुजरात ने गोवा को 2-1 गोल से पराजित किया। स्टेडियम में खेली जा रही प्रथम वेस्ट जोन सब जूनियर बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन सुबह खेले गए बालिका वर्ग के प्रथम मैच में हॉकी महाराष्ट्र ने दादाद नागार हवेली एंड दमन डिव को एकतरफा मुकाबले में 7-0 गोल से पराजित किया। हॉकी महाराष्ट्र की ओर से कप्तान यसस्वी प्रकाश कुबडे 4 गोल, अन्वी रावत ने 1 गोल। श्रेया अभिजीत ने 1 गोल तलिशा वाज ने 1 गोल किया। वहीं आज का दूसरे मैच में हॉकी मध्यप्रदेश ने गोवा हॉकी को 23-0 गोल से पराजित किया। लगातार दागते गए गोल मैच प्रारंभ होने के साथ मध्यप्रदेश की बालिकाओं ने एक के बाद एक गोल कर गोवा पर प्रारंभ किया और मैच समाप्ति तक स्पर्धा के अब तक के सबसे बड़े अंतर 23-0 गोल से जीतने में कामयाब रही। मैन ऑफ द प्लेयर रही रूबी राठौर ने 5 गोल, कनक पाल व शालू पुखराम्बन ने 3-3 गोल किया। शेष गोल अन्य खिलाडिय़ों ने किया। तीसरे खेले गए मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ ने गुजरात को 0 के मुकाबले 13 गोल से आसानी से हरा दिया। यह मेजबान बालिका टीम की प्रतियोगिता में तीसरी जीत थी। छत्तीसगढ़ की ओर से मधु सिदार ने 5 गोल, प्रियाशी मौर्य ने 3 गोल, धनेश्वरी, श्यामली रॉय, नैना, आराधाना राजभर ने 1-1 गोल किया। अपरांह में खेले गए बालक वर्ग में तीसरे दिन के पहले मैच में मध्यप्रदेश ने आसानी से दादार नागार हवेली दमन एवं डिव को 2 के मुकाबले 6 गोल से पराजित किया। मध्यप्रदेश की ओर से आदिल खान ने 3 जावेद खान ने 2 व ऋषि मौर्य ने 1 गोल किया। दादार नगार हवेली कि ओर से पवन यादव व आकाश यादव ने 1-1 गोल किया। दूसरे खेले गए रोमांचक मैच में महाराष्ट्र ने राजस्थान को 2-0 गोल से हराया। महाराष्ट्र की ओर से 44वें मिनट में श्याम संजू और 55वें मिनट में रेहान सफी खान ने गोल किया। तीसरे खेले गए रोमांचक मैच में गुजरात ने गोवा को 1 के मुकाबले 2 गोलों से हराया। एक समान खेल खेलने वाली दोनो ही टीमें मध्यांतर तक गोल नहीं कर सकी। उतरद्र्ध के 36वे मिनट में युवराज पावार ने और 43वे मिनट में प्रवीण चौधरी ने गोल किया था। वहीं गोवा की ओर से चौथे क्वार्टर के 54वे मिनट में बा उदित ने गोल किया। प्रतियोगिता में खेले जा रहे मैचों में बालिका वर्ग में मैन ऑफ द प्लेयर का पुरस्कार पहले मैच में हॉकी महाराष्ट्र की अप्रिता सरोडे को दूसरे मैच में हॉकी मध्यप्रदेश के रूबी राठौर को तीसरे मैच में छत्तीसगढ़ की मधु सिदार को एवं बालक वर्ग में पहले मैच में हॉकी मध्यप्रदेश के करण गौतम को सी सिमन जोसेफ (गोल कीपर) को तीसरे मैच में हॉकी गुजरात के प्रवीण चौधरी को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं अतिथियों को भी आयोजन समिति की ओर से हॉकी स्टिक स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान किया गया। 13 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे से बालिकाओं के लगातार तीन मैच एवं बालक वर्ग के 11:45 बजे से 3 मैच खेले जाएंगे।
Published on:
13 Oct 2023 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
