
Rajandgaon Murder case: राजनांदगांव के शंकरपुर क्षेत्र के करबला चौक में 28 अप्रैल की रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या में शामिल एक सहयोगी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मुख्य आरोपी व उसके कुछ सहयोगी फरार थे। पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी अविनाश गजभिये और उसके गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने बताया कि घटना के दिन चिकन पार्टी के बाद वह अपने गर्लफ्रेंड के साथ खड़े होकर सिगरेट पी रहा था। मृतक महेश उर्फ छोटू द्वारा मौके पर पहुंच कर गाली दी। आवेश में आकर आरोपी अविनाश गजभिये और उसके साथियों ने मारपीट करते हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर फरार हो गए थे।
मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ छोटू राधे व उसके कुछ साथी फरार थे। दो आरोपी अब भी फरार हैं। पूछताछ में आरोपी अविनाश ने बताया कि घटना के दिन वह अपने गर्लफ्रेंड और साथी बादी, प्रदीप साहू, मृतक छोटू महेश, चिकन और शराब के साथ खाना पीना कर रहे थे। कुछ देर बाद वह अपने गर्लफ्रेंड के साथ खड़े होकर सिगरेट पी रहा था। प्रदीप साहू आकर उसके गर्लफ्रेंड के सामने गाली देते हुए सिगरेट मांगा। इसलिए हत्या कर दी।
Updated on:
05 May 2024 02:04 pm
Published on:
05 May 2024 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
